Logo
ब्रेकिंग
न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ...

GST RAID….स्टॉक वेरिफिकेशन में भारी गड़बड़, दो फर्मों से 1 करोड़ की रिकवरी का अनुमान, आज भी चलेगी कार्रवाई

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर के प्रमुख मशीनरी प्रतिष्ठानों पर मंगलवार जीएसटी विभाग की छापेमार कार्रवाई से इस धंधे में बगैर बिल के हजारों रुपए की मशीनरी बेचने वालों में हड़कंप मच गया।
एंटीएविजन ब्यूरो-बी इंदौर से डिप्टी कमिश्नर सोनाली जैन की टीम ने मंगलवार को फ्रीगंज स्थित प्रकाश ट्रेडर्स व राठी मशीनरी पर छापा मारा।
जीएसटी की धारा 67 के तहत की गई इस कार्रवाई में दोनों संस्थानों से स्टॉक वेरिफिकेशन कर मशीनों व पंप सहित अन्य मटेरियल के बिलों की जांच की गई। पहले दिन की कार्रवाई में प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों फर्म से टैक्स व पेनल्टी सहित करीब 1 करोड़ की रिकवरी निकाली जाने का अनुमान है। संभवतः दो दिन और यह जांच चलेगी।

बता दें कि मशीनरी संस्थानों पर लंबे समय से जीएसटी की कार्रवाई नहीं हुई। प्रकाश ट्रेडर्स पर करीब 20 पहले वाणिज्य कर विभाग द्वारा छापामारी की गई थी। तीन साल पहले इस व्यवसाय के कुछ संस्थानों की जांच के लिए जीएसटी जिला कार्यालय द्वारा प्रस्ताव भेजा गया था। इसके बाद अब जाकर टीम यहां पहुंची है।

राजकोट, अहमदाबाद सहित अन्य बड़े शहरों से बसों द्वारा बुलवा रहे मशीनरी- मशीनरी के भारी मुनाफे के व्यवसाय में हर साल जीएसटी के नाम पर करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी करने की आशंका थी। दरअसर राजकोट, अहमदाबाद सहित गुजरात के अन्य शहरों से बड़ी मात्रा में पंप व मोटर्स स्लीपर बसों से परिवहन कर बुलवाकर धड़ल्ले से रतलाम सहित आसपास जिलों में बेची जा रही है। विभागीय टीम के सूत्रों का कहना है रोज शहर में स्लीपर बसों द्वारा 1 से 2 हजार पंप बुलवाकर इन्हें बेचा जा था है। इनमें से कई मटेरियल बगैर बिल का बुलवाकर टैक्स की चोरी करने की जा रही थी। पिछले सभी रिकार्ड व वर्तमान स्टॉक व इवे विल की जांच की जा रही है। संभवतः आज बुधवार व गुरुवार तक यब जांच प्रकिया जारी रह सकती है।

कार्रवाई में दो को घेरा, एक बड़ा प्रतिष्ठान वंचित:- जीएसटी इंदौर की टीम ने दो संस्थानों पर कार्रवाई की जा रही है। जबकि फ्रीगंज में ही एक मशीनरी विक्रय से जुड़ा प्रमुख प्रतिष्ठान वंचित रह गया। वर्तमान कार्रवाई में भी प्रकाश ट्रेडर्स को ज्यादा टारगेट किया गया। दरअसल प्रकाश ट्रेडर्स संस्थान द्वारा मशीनरी से उभरकर प्रॉपर्टी व्यवसाय में उतरकर मनि ट्रांजेक्शन व इन्वेस्टमेंट का नया तरीका अपनाया है।

जितना टैक्स बकाया, उतनी पेनल्टी:- प्रकाश ट्रेडर्स तथा राठी मशीनरी पर जीएसटी टीम की छापामार कार्रवाई के बाद यहां से करीब 1 करोड़ रुपए की रिकवरी का अनुमान लगाया जा रहा है। यह राशि अधिक भी हो सकती है। जांच में जितना टैक्स बकाया रहेगा, उतने ही रुपए की पेनल्टी भी लगाई जाएगी। इस कार्रवाई के चलते मशीनरी व्यवसाय में बगैर बिल के माल बेचकर चांदी काटने वाले व्यवसायियों में हड़कंप मचा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.