वो शाम रहेगी मस्तानी…. किशोर दा की स्मृति में 12 अक्टूबर को अनुनाद एवं सुरताल द्वारा भव्य स्वरांजलि कार्यक्रम का आयोजन होगा
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर का ऐतिहासिक गुलाब चक्कर परिसर लीजेंडरी सिंगर किशोर दा के नग़मों से गूंजेगा। अनुनाद एवं सुरताल संस्था द्वारा 12 अक्टूबर 2025 को किशोर कुमार के 38वें पुण्य स्मरण के एक दिन पहले संगीतमय आयोजन किया जाएगा।
अनुनाद के अध्यक्ष अजीत जैन एवं सूरताल के संचालक बंटी लुईस नें बताया कि गायन की दुनिया में किशोर दा की विरासत को स्मरण किया जाएगा। शहर के कलाकार अनुनाद एवं सुरताल संस्था के बैनरतले भव्य स्वरांजलि कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे।
इस अवसर पर अनुनाद संस्था द्वारा लाइव आर्केस्ट्रा के माध्यम से किशोर दा के गीतो का प्रभावी प्रस्तुति करण सायं 6 बजे से रात 10 बजे तक किया जाएगा। वहीं सुरताल संस्था के द्वारा वर्तमान में प्रचलित कराओके के माध्यम से किशोर कुमार के गीतों का जश्न मालवा एवं मध्य प्रदेश की शान किशोर कुमार के गीतों की प्रस्तुति प्रातः 10 बजे से संध्या 6 बजे तक की जाएगी।
