Logo
ब्रेकिंग
धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि...

दिल्ली के मंचों पर इंदौर व रतलाम का सम्मान…..डीसी ज्वैलर्स की राष्ट्रीय स्तर पर शानदार उपलब्धियां, कई प्रतिष्ठित अवार्ड्स से सम्मानित

-मास्टर पीसेस बाय डीसी को दिल्ली मुंबई के मंचों पर मिला विशेष सम्मान

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रतलाम के सोने की शुद्धता क्वालिटी व डिजाइन के मामले में रतलाम का नाम प्रदेश देश विदेश में प्रसिद्ध है। इस प्रसिद्ध को साकार कर रही हैं रतलाम के 104 वर्ष पुराने डीसी ज्वेलर्स की नई पीढ़ी। जिस प्रकार रतलाम ने राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का गौरव विभिन्न मानकों पर बढ़ाया है। उसी तरह रतलाम और इंदौर से अपनी उत्कृष्टता की शुरुआत करने वाले डीसी ज्वैलर्स ने इस साल देश के कई बड़े आयोजनों में अपनी विशेष पहचान स्थापित कर के राष्ट्रीय स्तर पर रतलाम और इंदौर के नाम  को रोशन किया है। इन मंचों पर डिजाइन, रिटेल संचालन और इनोवेटिव स्टोर अनुभव के क्षेत्र में ब्रांड की उपलब्धियों को विभिन्न मंचों पर सम्मानित किया गया साथ ही मास्टर “पीसेस बाय डीसी’ को दिल्ली मुंबई के मंचो पर मिला विशेष सम्मान मिला है।

इस वर्ष के प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स के लिए डीसी ज्वैलर्स को कई प्रमुख 10 श्रेणियों में नामांकित किया गया, जिनमें शामिल हैं – एक्सीलेंस इन डिजाईन (पर्ल ज्वेलरी ऑफ द ईयर), एक्सीलेंस इन डिजाईन (पेअर ऑफ डायमंड इयररिंग), कुलेस्ट एडवरटाइजिंग कैंपेन (‘पराया धन’), कुलेस्ट स्टोर लॉन्च, कुलेस्ट स्टोर एम्बिअंस, कुलेस्ट इंडिपेंडेंट स्टोर, रिंग ऑफ़ द ईयर (कलर स्टोन), रिंग ऑफ़ द ईयर (गोल्ड कलर स्टोन), बेंगल ऑफ़ द ईयर (कलर स्टोन) और ऑल आइज़ ऑन हिम (मेंस ज्वैलरी ऑफ द ईयर)। ये नामांकन न केवल रचनात्मकता और नवाचार का प्रतीक हैं बल्कि भारतीय ज्वैलरी इंडस्ट्री के नए मानक स्थापित करने वाले भी हैं।

डीसी ज्वैलर्स को मिले प्रमुख राष्ट्रीय पुरस्कार:-

-रिटेल ज्वैलर्स गिल्ड अवार्ड्स 2025 (होटल इम्पीरियल, नई दिल्ली, इन्फ़ोर्मा मार्केट्स द्वारा आयोजित)
-एक्सीलेंस इन डिज़ाइन वर्सेटिलिटी
-ज्वैलरी रिटेलर ऑफ़ द ईयर

-इंडियाज़ कुलेस्ट स्टोर अवार्ड्स 2025 (होटल ताज, नई दिल्ली)
– कुलेस्ट स्टोर विद एम्बियंस (रनर-अप)

-नेशनल ज्वैलरी अवार्ड्स (NJA) 2025 (जियो कन्वेंशन, मुंबई)
-रिंग ऑफ़ द ईयर – कलरस्टोन
-ऑल आइज़ ऑन हिम (मेंस ज्वैलरी)

-GJS मीटिंग 2025 (जियो कन्वेंशन, मुंबई)
– मोस्ट प्रेफ़र्ड रिटेलर ऑफ़ इंडिया

इन अवार्ड्स के साथ डीसी ज्वैलर्स ने एक बार फिर यह साबित किया कि वह भारतीय ज्वैलरी उद्योग का विश्वसनीय और अग्रणी नाम है।

डीसी ज्वैलर्स के निदेशक, विकास कटारिया ने कहा:- “सन 1920 में श्री धूलचंद कटारिया द्वारा स्थापित डीसी ज्वैलर्स ने पिछले 104 वर्षों में विश्वास और रचनात्मकता की मिसाल कायम की है। शुरुआत से ही ब्रांड का फोकस डिजाइन और क्रिएटिविटी पर रहा, जिसके परिणामस्वरूप डीसी ज्वैलर्स को दिल्ली और मुंबई जैसे राष्ट्रीय मंचों पर विशेष सम्मान प्राप्त हुआ। ये सम्मान हमारे जुनून और परिश्रम का प्रमाण हैं। हमने हमेशा हर ग्राहक को राष्ट्रीय स्तर की क्वालिटी और डिजाइन देने का संकल्प लिया है। ये पुरस्कार हमें आगे और बड़े लक्ष्यों को साधने की प्रेरणा देते हैं।”

डीसी ज्वैलर्स के निदेशक श्री गौरव कटारिया ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा:* “रतलाम और इंदौर से शुरू हुई हमारी यात्रा आज राष्ट्रीय मंचों पर इस मुकाम तक पहुंची है। मोस्ट प्रेफ़र्ड रिटेलर ऑफ़ इंडिया का खिताब हमारे ग्राहकों के विश्वास का परिणाम है। आने वाले समय में हम ग्राहकों को और भी क्रिएटिव और यादगार अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

“मध्य प्रदेश में डीसी ज्वेलर्स का नाम वैवाहिक और डिज़ाइनर ज्वेलरी के लिए जाना जाता है। इसी श्रृंखला को आगे बढाते हुए मास्टर पीसेस बाय डीसी कैंपेन भी चलाया जा रहा है और हमारे ग्राहकों द्वारा बहुत सराह जा रहा है। और इस अवार्ड से राष्ट्रीय स्तर पर भी हमारे मास्टर पीसेस को भी एक पहचान मिल गई है l हमारा उद्देश्य हमेशा से ग्राहकों को न सिर्फ बेहतरीन ज्वैलरी प्रदान करना रहा है, बल्कि एक ऐसा अनुभव देना भी रहा है जिसे वे जीवनभर याद रखें। इन राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के सम्मानों ने यह सिद्ध कर दिया है कि डीसी ज्वैलर्स गुणवत्ता, डिज़ाइन और नवाचार के मामले में सबसे आगे है। आने वाले समय में हम और भी नई अवधारणाओं और उत्कृष्ट कलेक्शन्स के साथ अपने ग्राहकों को विशेष अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.