Logo
ब्रेकिंग
यूनियन के एक दर्जन रेल कर्मचारी मजदूर संघ के हुए, सदस्यता लेने पर किया स्वागत संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

8वें पे कमीशन को जल्दी लागू किया जाए….यूनियन के प्रदर्शन में की जमकर नारेबाजी, जताया आक्रोश

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। 8वें पे कमीशन के गठन व इसे लागू कर के की मांग को लेकर ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के आह्वान पर रतलाम मंडल ने 19 सितंबर 2025 को प्रदर्शन किया गया। दोपहर 12:30 बजे रतलाम में मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडे मंडल कोषाध्यक्ष शैलेष तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष हरीश चांदवानी, मंडल महिला समिति सचिव कांता तिवारी युवा मंडल सचिव बेनी प्रसाद मीणा की मौजूदगी में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में प्रारंभ हुआ। मंडल अध्यक्ष ह्रदेश पांडे अपने वक्तव्य में कहा कि भारत सरकार ने पिछले दो माह में आठवीं पे कमिशन की घोषणा की। इसे आज दिनांक तक कोई कमेटी का गठन नहीं किया गया। इसे शीघ्र ही लागू किया जाए। बोनस लिमिट बढ़ाई जाए सहित अन्य स्थानीय मुद्दों पर सरकार को आड़े हाथ लिया।

प्रदर्शन में रतलाम मंडल के चित्तौड़, इंदौर, उज्जैन, देवास, बड़नगर, मंदसौर, नीमच, देवास, सीहोर, सुजालपुर, दाहोद, दाहोद कारखाना से भी शाखा सचिव, शाखा अध्यक्ष के अलावा तमाम रेल कर्मचारी ने भाग लिया। रतलाम में प्रदर्शन के दौरान मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी, यातायात शाखा सचिव हेमंत मिश्रा, अध्यक्ष राजेश जैन, यांत्रिक शाखा सचिव कुलदीप सिंह चौहान, सामान्य शाखा सचिव पंकज पवार, डीजल शेड शाखा सचिव भूपेंद्र गुर्जर, युवा महिला नमिता कुमायूं ,आशीष यादव, कपिल गुर्जर के अलावा 150 से अधिक कर्मचारीशामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.