Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

रतलाम के कलाइगर रोड एरिया में भगवा झंडे के ऊपर हरा झंडा लगाने पर विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने

-गणेश पांडाल के पास समिति ने खंभे पर लगाया था भगवा झंडा।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम शहर के कलाइगर रोड पर शनिवार दोपहर 3 बजे बाद से धार्मिक झंडा लगाने को लेकर हिंदू-मुस्लिम पक्षों में विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। मौके पर बल सहित पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर समझाईश देकर मामला शांत कराया।
बता दें कि इस क्षेत्र में आधा हिस्सा हिंदू समुदाय का तो आधे में मुस्लिम परिवारों के घर हैं। गणेशोत्सव आयोजन समिति द्वारा प्रतिमा स्थल के पास खंबे पर झंडा लगाने को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। दरअसल गली में स्थापित गणेश पांडाल के पास खंभे पर झंडा लगाया गया। तब मुस्लिम पक्ष ने आपत्ति ली कि ईद मिलादुन्नबी नजदीक है। इसलिए उन्हें भी वहां झंडा लगाने का स्थान चाहिए।
स्थिति विवाद में तब्दील हुई, जब कुछ जगह पर भगवा झंडा के ऊपर ही मुस्लिम पक्ष में झंडा लगा दिया। इसकी सूचना हवा की तरह फैली तथा शाम 5 बजे तक दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। इधर हिंदू संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हैं पुलिस बाल को एक्शन मोड में आना पड़ा।
मौके पर सीसी सत्येंद्र कुमार घनघोरिया, मानक चौक थाना प्रभारी अनुराग यादव फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को संदेश दी। पुलिस ने विवाद की सुलह के लिए क्षेत्र को दो भागों में विभाजित कर दोनों ओर अपने-अपने झंडा लगाने की समझाईश दी गई। हालांकि दोनों पक्ष मान गए लेकिन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.