Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड बसंत पंचमी को मनाएगा मां सरस्वती का अवतरण और रतलाम स्थापना दिवस

मंत्री का दर्जा प्राप्त प्रदेश अध्यक्ष विष्णु राजोरिया होंगे शामिल।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम । मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड की रतलाम जिला इकाई द्वारा बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का अवतरण दिवस और रतलाम स्थापना दिवस मनाया जाएगा। समारोह में बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष (मंत्री का दर्जा प्राप्त) पं. विष्णु राजोरिया भी शामिल होंगे।


मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड की जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे के टीआईटी रोड स्थित निवास पर आयोजित की गई। सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष लोखंडे ने शासन के परशुराम कल्याण बोर्ड के गठन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात् सर्वसम्मति से बसंत पंचमी को धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा के साथ बसंतोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। समारोह 2 फरवरी (रविवार), 2025 को सुबह 10.30 से दोपहर 1.00 बजे तक स्थानीय डॉ. कैलाशनाथ काटजू विधि महाविद्यालय रतलाम में होगा।

ये होंगे अतिथि, ये आयोजन होंगे:- जिला अध्यक्ष लोखंडे ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि मप्र परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष (मंत्री का दर्जा प्राप्त) पं. विष्णु राजोरिया होंगे। अध्यक्षता पद्मश्री डॉ. लीला जोशी करेंगी। लोखंडे के अनुसार बसंत पंचमी को विद्यादायनी मां सरस्वती का अवतरण दिवस है। अतः मां सरस्वती की पूजा-अर्चना भी की जाएगी। साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला बसंत पंचमी का धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक महत्व बताएंगे। राठौर राजवंश के वीर योद्धा महाराजा रतनसिंह राठौर द्वारा बसंत पंचमी के ही दिन ही रतलाम राज्य की स्थापना की गई थी। इसी के मद्देनजर रंगकर्मी और एडवोकेट कैलाश व्यास रतलाम राज्य के ऐतिहासिक पहलुओं और इसकी उपलब्धियों तथा विशेषताओं पर प्रकाश डालेंगें।

यह है आयोजन का उद्देश्य:- जिला अध्यक्ष लोखंडे के अनुसार परशुराम कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित बसंतोत्सव में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत और समस्त सनातन समाज की भी सहभागिता होगी। इस आयोजन का उद्देश्य सर्व ब्राह्मण समाज और सनातन समाज को संगठित करना एवं अपनी भावी पीढ़ी को धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक परंपराओं का महत्व बताते हुए उन्हें उसका पालन करने का संदेश देना है।

ये रहे उपस्थित:- बैठक में सत्येंद्र जोशी, ओमप्रकाश त्रिवेदी, राकेश देसाई, लगन शर्मा, श्याम ललवानी, महेंद्र भंडारी, अशोक पांडेय, वीरेंद्र वाफगांवकर, मनमीत कटारिया, नीरज कुमार शुक्ला सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.