गणतंत्र दिवस का चहूंओर रहा उल्लास…मंत्री चेतन्य काश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली, अन्य आयोजन भी हुए
-रेलवे ग्राउंड में डीआरएम ने ली सलामी, सांस्कृतिक आयोजन भी हुए।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम जिले में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को उत्साह हर्ष उल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। जिले में प्रभात फेरिया निकाली गई। देशभक्ति से परिपूर्ण आयोजन हुए। मुख्य समारोह रतलाम में स्थानीय नेहरू स्टेडियम पोलोग्राउंड में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विप्लव जैन, कलेक्टर राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जिलाधिकारी, कर्मचारी, नागरिक आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर लोकतंत्र सैनानियों का सम्मान किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया गया। उनके साथ कलेक्टर राजेश बाथम एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार भी थे। काश्यप ने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया गया। काश्यप ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। एसएएफ, पुलिस, होमगार्ड, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट आदि दलों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समृद्धि एवं शांति के प्रतीक गुब्बारे उड़ाए गए। शासकीय विभागों ने आकर्षक झांकियां का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि काश्यप ने जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर ने किया।
आकर्षक परेड में एसएएफ का प्लाटून रहा अव्वल:- गणतंत्र दिवस समारोह में परेड कमांडर प्रशिक्षु आईपीएस विक्रम अहिरवार और सेकंड कमांडर सूबेदार अनोखीलाल परमार के नेतृत्व में आकर्षक परेड निकली। इसमें 12 प्लाटून शामिल थे। जिनमें एसएएफ, जिला पुलिस बल, जिला महिला बल, जिला होमगार्ड बल, एनसीसी सीनियर एवं जूनियर डिवीजन, राष्ट्रीय सेवा योजना, शौर्य दल और बेंड दल शामिल था। परेड का प्रथम पुरस्कार एसएएफ 24 वीं वाहिनी जी कंपनी रतलाम को प्राप्त हुआ। इसके प्लाटून कमांडर खुमानसिंह राठौड़ ने पुरस्कार प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार एनसीसी सीनियर डिवीजन शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय को प्राप्त हुआ। प्लाटून कमांडर मोहित ने पुरस्कार प्राप्त किया। तीसरा पुरस्कार एनसीसी कन्या सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल रतलाम को मिला जिसे प्लाटून कमांडर सुश्री युक्तिका शर्मा ने प्लाटून के साथियों के साथ ग्रहण किया।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गुरु रामदास स्कूल प्रथम रहा:- देश की रंगारंग संस्कृति की बानगी प्रस्तुत करते हुए पांच विद्यालयों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले विद्यालयों में सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, शासकीय नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गुरु रामदास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा श्री गुरु तेग बहादुर विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रभावी प्रस्तुतियां दी। इन प्रस्तुतियों में प्रथम पुरस्कार गुरु रामदास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल को, द्वितीय पुरस्कार महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को तथा तृतीय पुरस्कार सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल रतलाम को प्राप्त हुआ।
शासन की योजनाओं को झांकी में प्रदर्शित किया:- समारोह के दौरान शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। झांकी के माध्यम से राजस्व विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, उद्यानिकी विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, सहकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगर पालिका निगम, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला शिक्षा केंद्र, यातायात विभाग द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गई। इन झांकियों में प्रथम पुरस्कार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को, द्वितीय पुरस्कार महिला एवं बाल विकास विभाग तथा तृतीय पुरस्कार किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग को प्राप्त हुआ।

रेलवे ग्राउण्ड में हुए कार्यक्रम:-मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने रतलाम रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा झंडे को सलामी दी। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त द्वारा मंडल रेल प्रबंधक की अगवानी की गई। मंडल रेल प्रबंधक रतलाम ने रेलवे सुरक्षा बल, स्काउट गाइड एवं सिविल डिफेंस टीम के परेड की सलामी ली। इसके बाद कुमार ने सभी रेल कर्मचारियों और उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन किया। वर्ष 2024-25 के दौरान रतलाम मंडल की अब तक की महत्वपूर्ण उपलब्धियों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में गाये गए देशभक्ति के गीतों ने सभी के दिलों को राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत कर दिया। रेलवे स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक पीटी का प्रदर्शन के साथ ही सामूहिक नृत्य की प्रस्तुती दी गई। रतलाम मंडल सिविल डिफेंस टीम ने समपार फाटक पार करते समय रेल नियमों की जानकारी विषय पर एवं इसकी अवहेलना करने पर होने वाले नुकसान का नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया जो काफी सराहनीय था। उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंडल के विभिन्न विभागों के लगभग 45 कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद सहित मंडल के सभी शाखाधिकारी, अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में कर्मचारी सपरिवार उपस्थित रहे।
पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन के आयोजन:- संगठन द्वारा संचालित अरूणोदय बाल मंदिर में पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन रतलाम मंडल की अध्यक्षा डॉ. अर्चना शर्मा उपाध्याय द्वारा ध्वज फहराया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी गयी। स्कूल में उपस्थित बच्चों को मिठाई बांटी गयी।स्कूल स्टाफ द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिए मंडल रेल प्रबंधक रतलाम द्वारा दस हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की गयी। इसके अतिरिक्त गणतंत्र दिवस के अवसर पर महिला कल्याण संगठन द्वारा रेलवे चिकित्सालय में सभी पेशेंट को मिठाई बांटी गयी। रेलवे कॉलोनी एवं मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रतलाम के कुल 76 सफाई मित्रों को उनके द्वारा स्वच्छता में किये गये अच्छे कार्यों के लिए उपहार का वितरण भी किया गया। इस दौरान पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन रतलाम मंडल के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

मजदूर संघ कार्यालय पर ध्वजारोहण- वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ कार्यालय में ध्वजारोहण पूर्व मंडल मंत्री आरसी भट्ट, पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रदीप बरोटिया, पीएआर के मंडल सचिव रफ़ीक़ मंसूरी एवं बालक अगस्त्य महेंद्र सिंह राठौर द्वारा किया गया।
मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरि द्वारा अपने उद्द्बोधन में महामंत्री आरजी काबर एवं अध्यक्ष शरीफ खां की तरफ से संघ गणतंत्र दिवस की शुभकामना एवं बधाई दी lअध्यक्ष गिरि ने यूनियन द्वारा किये गए कार्य की जानकारी दी।
संचालन गौरव दुबे ने किया। आभार योगेश पाल ने माना।
इस अवसर पर सीडब्लूसी महेंद्र सिंह, सचिव यातायात शाखा संजय कुमार, जावरा शाखा सचिव योगेश यादव, सचिव डीजल शेड शाखा गौरव ठाकुर, अध्यक्ष आशाराम मीना, इंजीनियरिंग शाखा अध्यक्ष अशोक टंडन, मंडल कार्यालय शाखा सचिव बापि चौधरी, यांत्रिक शाखा उपाध्यक्ष इमरान खान, मोहित टांक पहलवान, युवा सचिव महेश प्रजापत, मेडिकल शाखा सुनील डागर, दिनेश छपरी, नवदीप भरद्वाज, विपिन कुमार, किशोर कलोसिया, रामाधर सहित अन्य रेल साथी उपस्थित रहे।

यूनियन कार्यालय पर ध्वजारोहण:- वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष हृदेश पांडे, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, मंडल कोषाध्यक्ष शैलेष तिवारी की मुख्य अतिथि में ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात जूनियर रेलवे इंस्टिट्यूट में वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक अमीर यादव ने ध्वजारोहण किया। सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट में यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह सोलंकी, सुनील चतुर्वेदी, मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी, यांत्रिक शाखा सचिव कुलदीप चौहान, सामान्य शाखा सचिव पंकज पवार, सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के कोषाध्यक्ष कपिल गुर्जर, जूनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के कोषाध्यक्ष आशीष यादव, सचिव भूपेंद्र गुर्जर, यांत्रिक शाखा उपाध्यक्ष सुशील मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, देवेंद्र सोलंकी, शशिकांत शर्मा, आशीष नागदे, प्रमोद पवार, लोकेश कुमार, मनीष शर्मा, प्रकाश चंद्रावत, रवि पांडे, प्रकाश चंद्रावत के अलावा सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
