Logo
ब्रेकिंग
वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी का 78 वर्ष की आयु में निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर रेलवे स्टेशन पर पॉइंट्समैन ने ड्यूटी के वक्त खाया जहर, निजी अस्पताल में भर्ती, स्टेशन पर मचा हड़कंप बोल बम के जयकारों से गुंजायमान हुआ मार्ग: निष्ठा कावड़ यात्रा का सातरूंडा में रात्रि विश्राम, उज्जैन ... रतलाम रेल मंडल के खिलाड़ियों से सुसज्जित वेस्टर्न रेलवे टीम का दबदबा, इंटर रेलवे टेबल टेनिस चेम्पियनश... DRI का बड़ा एक्शन: बांद्रा एक्सप्रेस के AC 1st क्लास कोच से नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार, 2 किलो एम्फेट... रद्द हुई परीक्षा से नहीं टूटा हौसला....दोबारा मेहनत कर NEET-2026 में 594 अंक लाकर साकार किया डॉक्टर ... ​निष्ठा कावड़ यात्रा: 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा रतलाम, उज्जैन में बाबा महाकाल का होगा जलाभिषे... इसलिए सीपीआर देना सीखना जरूरी है....रेलकर्मी जीशान अली बने देवदूत, सीपीआर देकर बचाई यात्री की जान रेटिंग के खेल में मैना दीदी आगे, बाकी सब फेल....ब्लैक डॉग, सिग्नेचर, ब्लैक एंड व्हाइट को लेकर मेडम ज... रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन

यूपी सांसद का सत्कार….रतलाम पहुंचे प्रियंका-राहुल के करीबी सहारनपुर सांसद इमरान मसूद, बहन से मिलने पहुंचे, हुआ भव्य स्वागत

-रतलाम में शादी समारोह में शरीक होने आए थे सांसद मसूद।


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। यूपी की सहारनपुर सीट से सांसद इमरान मसूद बुधवार को रतलाम पहुंचे। शादी समारोह में शरीक होने रतलाम आए सांसद मसूद पहले अपनी बहन से मिले। वहां भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।


राहुल गांधी व प्रियंका बाड्रा के करीबी मसूद की कांग्रेस पार्टी में खासी दखल है। वे गांधी परिवार से सालों से जुड़े हुए है। वर्तमान में सहारनपुर से सांसद है।
रतलाम पहुंचने के बाद वे हाट रोड स्थित अपनी बहन से मिलने पहुंचे। वहां भांजे बाबर हुसैन कुरैशी, परिजन व मित्रमंडली ने भव्य स्वागत किया।


चर्चा में सांसद मसूद ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार महंगाई पर लगाम कसने में पूरी तरह से नाकाम रही है। बल्कि महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। योजनाओं का निचले स्तर पर लोगों को लाभ नही मिल रहा है। सरकारी सिस्टम में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। आने वाले समय मे जनता इन्हें पूरी तरह से नकारेगी।
स्वागत के दौरान कांग्रेसी नेता सैयद अकील अहमद, सैयद वुसत, शांतिलाल वर्मा, फैजान, फरमान, राजू ख़लीफ़ा, चांद ख़लीफ़ा, मोहम्मद यूनुस, एडवोकेट व राजनाथ सिंह अभिषेक अग्रवाल, कुलदीप दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.