Logo
ब्रेकिंग
वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी का 78 वर्ष की आयु में निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर रेलवे स्टेशन पर पॉइंट्समैन ने ड्यूटी के वक्त खाया जहर, निजी अस्पताल में भर्ती, स्टेशन पर मचा हड़कंप बोल बम के जयकारों से गुंजायमान हुआ मार्ग: निष्ठा कावड़ यात्रा का सातरूंडा में रात्रि विश्राम, उज्जैन ... रतलाम रेल मंडल के खिलाड़ियों से सुसज्जित वेस्टर्न रेलवे टीम का दबदबा, इंटर रेलवे टेबल टेनिस चेम्पियनश... DRI का बड़ा एक्शन: बांद्रा एक्सप्रेस के AC 1st क्लास कोच से नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार, 2 किलो एम्फेट... रद्द हुई परीक्षा से नहीं टूटा हौसला....दोबारा मेहनत कर NEET-2026 में 594 अंक लाकर साकार किया डॉक्टर ... ​निष्ठा कावड़ यात्रा: 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा रतलाम, उज्जैन में बाबा महाकाल का होगा जलाभिषे... इसलिए सीपीआर देना सीखना जरूरी है....रेलकर्मी जीशान अली बने देवदूत, सीपीआर देकर बचाई यात्री की जान रेटिंग के खेल में मैना दीदी आगे, बाकी सब फेल....ब्लैक डॉग, सिग्नेचर, ब्लैक एंड व्हाइट को लेकर मेडम ज... रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन

जेल में आत्मकथा…सुधाकर राव मराठा लिख रहे जेल में किताब, कागज-कलम से राष्ट्रवादी आत्म कहानी का उल्लेख

-प्रशासन को भनक लगते ही रुकवाई क़िताब लिखने की गतिविधि।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। आपराधिक मिशन को राष्ट्रवाद से जोड़कर संघ विचारधारा के साथ काम करने की बात कहने वाले मध्यप्रदेश के इंदौर में हुए बहुचर्चित संदीप तेल हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुधाकर राव मराठा इन दिनों रतलाम जेल में अपनी आत्मकथा लिखने जैसी गतिविधि को अंजाम देने में जुटे है। सुधाकर केे वकील सुनील लखोटिया के मुताबिक पिछले दिनों इसकी शुरूआत के बाद सुधाकर रतलाम जेल में भी आत्मकथा लिखकर अपनी राष्ट्रवादी कहानी को पूरा करना चाहते थे। हालांकि सुधाकर के इस कृत्य पर प्रशासन द्वारा रोक लगा दी है।
अमूमन जेल में बंदी कारावास अवधि के दौरान योग, संगीत व अन्य कलात्मक गतिविधियों से जुड़ते है। जेल प्रशासन द्वारा समय-समय पर आयोजन कर सुधारात्मक गतिविधियों में सहयोग भी दिया जाता है। यही वजह है कि रतलाम जेल में योग शिविर के अलावा संगीतमय आयोजन भी किए गए।
इधर रतलाम में ही एक मामले में सुधाकर 4 माह से जेल में है। संदीप तेल हत्याकांड के बाद अन्य शहरों की जेल में बंद रहते सुधाकर ने क्रांतिकारियों से जुड़ी किताबें पढ़कर समय बिताया था। रतलाम जेल में भी आत्मकथा लिखकर अपनी आपराधिक यात्रा को संघ विचारधारा व राष्ट्रवाद पर आधारित मानते हुए अपने संस्मरण किताब में उल्लेख करना चाहते थे। जब प्रशासन को भनक लगी तो तुरंत ही रोक लगा दी गई।
इसकी जानकारी देते सुधाकर के वकील सुनील लखोटिया बताते है कि सुधाकर खुद से जुड़ी किताब लिखना चाहते थे। इसमें कोई गलत नहीं है। इसकी शुरुआत 16 अप्रैल 2023 से की थी। रतलाम जेल में किताब पूरी करना चाहते थे। जेल प्रशासन द्वारा इस पर रोक लगा दी है। पिछले माह चालान पेश कर दिया गया है। हाईकोर्ट से 45 दिन की लिबर्टी की मियाद पूरी होने के बाद जनवरी माह में ही जमानत की अर्जी कोर्ट में लगाई जाएगी।

जेल से छूटते ही अगस्त-24 में शुरू किया था रैली का अभियान

इंदौर हत्याकांड के मामले में पिछली बार जेल से छूटने के बाद सुधाकर ने रैली निकलने व क्रांतिकारियों की पुण्यतिथि पर आयोजन किए। पिछले साल 15 अगस्त को “नशा मुक्त भारत के संकल्प” को लेकर इंदौर में विशाल वाहन रैली निकाली। पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने मराठा को अतिथि रूप में आमंत्रित किया था।
राजस्थान के निम्बाहेड़ा में 13 अगस्त 2024 को हिंदू जागरण मंच के तत्वाधान में “अखंड भारत संकल्प यात्रा” निकाली गई। नीमच व देवास में भी आयोजन किए। इससे पहले रतलाम में 23 जून को जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर खाटूश्यामजी की भजन संध्या का आयोजन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.