Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

ट्रैक मेन्टेनर से मिले डायरेक्टर… रेल कर्मचारियों के लिए मजदूर संघ द्वारा किए काम गिनाए

-जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान ने ट्रैकमैन टीम को दी अनेक जानकारियां।


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के प्रतिनिधि एवं जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद हुसैन खान द्वारा मक्सी क्षेत्र में कार्यरत ट्रैकमेंटेनर टीम से मुलाकात की। उनकी समस्या जानी व आगामी मान्यता के चुनाव में मजदूर संघ के पक्ष में प्रतिबद्धता दिखाने की अपील की। इस बीच डायरेक्टर खान ने मंडल मंत्री अभिलाष नागर व मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी द्वारा कर्मचारियों के हित में किए गए कामों की जानकारी दी।

नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति से सफाई का संदेश

राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वच्छता पखवाड़ा 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है।इस दौरान देश के सभी स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में रतलाम रेलवे स्टेशन पर शासकीय कन्या स्नातकोक्तर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनमानस को जागरूक करने का प्रयास किया। सभी विद्यार्थियों को वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ आमंत्रित किया। मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरि व सीडब्ल्यूसी मेम्बर महेन्द्र सिंह राठौर ने सभी का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष रफीक मंसूरी सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.