Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

बम भोले जयकारों के साथ रुनिजा से रवाना हुई निष्ठा कावड़ यात्रा

-रतलाम में सुबह 9.30 बजे शुरू हुई यात्रा का की स्थानों पर हुआ स्वागत।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वैभव जाट जवाहर व्यायामशाला, अंबर परिवार 9 अगस्त को रतलाम से शुरू की गई भव्य कावड़ यात्रा का रात्रि विश्राम रुनिजा में हुआ। वहां से सुबह पुनः यात्रा जय बोल बम नारों के साथ महाकाल उज्जैन के लिए रवाना हुई।


वहां पवित्र माही नदी के जल से बाबा महाकालेश्वर का जलाभिषेक किया जाएगा।
9 अगस्त को शहर से सुबह 9.30 बजे कावड़ यात्रा का काटजू नगर स्थित आमलिया भैरू मंदिर से जयघोष हुआ। आमलिया भेरू की महाआरती के साथ इसे रवाना किया गया।
इसके बाद 351 कावड़ यात्री बम-बम भोले के जयघोष के साथ निकले।


कावड़ यात्रा का सैलाना बस पर स्वागत किया गया। पावर हाउस रोड, दो बत्ती पहुंची तो टी स्टॉल के संचालक कालू, अभिषेक, सुनील ने स्वागत किया। इसी तरह यहां अन्य संगठन द्वारा बनाए गए मंच से स्वागत हुआ। यात्रा फव्वारा चौक होते हुए सालाखेड़ी से ग्राम रूनीजा पहुंची।


रात्रि विश्राम के बाद शनिवार को सुबह वहां भोले की भक्ति के साथ यात्रा उज्जैन की ओर निकली।
यात्रा के साथ संयोजक वैभव जाट सहित जवाहर व्यायामशाला के सदस्य सहित युवाओं का जोश देखते ही बन रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.