Logo
ब्रेकिंग
रेलवे पीरियॉडिकल तबादलों की प्रकिया बेपटरी....नियम ताक पर, चहेते कर्मचारियों का बचाव, 8 लाख रुपए बका... शासकीय धन के दुरुपयोग का नज़ारा....रतलाम में रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप का बड़ा खेल, चवन्नी के सामान का 10... रेलवे डीज़ल शेड में दिखा उत्साह... भगवान विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन, रेलकर्मियों ने ली सुख-समृद्ध... रतलाम रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप में ऐसी धांधलियां: मनमाने टीए क्लेम से सरकार को चपत, रेलवे ऑफिस परिसर बन... यात्री सुविधा की पहल....चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर अब फतेहाबाद तक चलेगी, जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के ... रेलवे CCTC कैडर: पैनल आउट... लिस्ट पर बवाल, पदोन्नति पर सवाल, सीनियर पैनल से बाहर, जूनियरों को मिले... कमीशन की मशीन बना रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप?... अल्प शिक्षित कर्मचारी को दी इंचार्ज की बागडौर, बंगलों पर... ग्राम बनबटी व खाचरौद की ये बेटियां कर रही क़माल...पढ़ाई की सफलता रंग लाई, प्रेमलता ने GMC भोपाल में MB... अभियंता दिवस पर नवाचारी विद्यार्थियों का सम्मान....अनिल झालानी बोले- नवाचार को अभियंता का कर्तव्यबोध... लापरवाही का अड्डा बना रतलाम मंडल रेलवे अस्पताल: करोड़ों का फंड स्वाहा, एसी बंद और छुट्टियों के नाम पर...

एक आदेश ऐसा भी…सीनियर डीओएम अजय ठाकुर को फोर्स लीव पर भेजा, डीसीएम आलोक चतुर्वेदी को मिला पद, बने नए सीनियर डीओएम

-रेलवे आदेश जारी कर किया गया अधिकारियों के पदों का फेरबदल, ठाकुर को दूसरी बार भेजा लीव पर।
न्‍यूज जंक्‍शन-18
रतलाम। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सीनियर डीओएम (वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक. सामान्य) पद पर कार्यरत अजय बी ठाकुर को रेल प्रशासन द्वारा फोर्स लीव पर भेज दिया गया है। इनके स्‍थान पर मंडल कार्यालय में ही पदस्‍थ डीसीएम (मंडल वाणिज्य प्रबंधक) आलोक चतुर्वेदी को पदोन्‍नत कर सीनियर डीओएम बनाया गया है। इसके संबंध में 26 जुलाई को आदेश जारी होने के बाद चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया।
बता दें कि ठाकुर के लिए दूसरी बार फोर्स लीव के आदेश जारी किए गए है। उन्होंने काबिलियत पूर्वक रतलाम मंडल में एसीएम तथा डीसीएम के पद पर काम किया है। पिछले करीब तीन साल से मंडल कार्यालय में सीनियर डीओएम (जी) के पद पर कार्यरत रहे है।
इधर, चतुर्वेदी ने इसी साल डीसीएम पद संभाला है। इसके बाद ठाकुर के स्‍थान पर सीनियर डीओएम पद के आदेश जारी कर पदोन्नत किया गया है। फ‍िलहाल डीसीएम के पद के लिए आदेश नहीं हुए। लेकिन मंडल में ही कार्यरत एसीएम को चतुर्वेदी के स्‍थान पर पदोन्‍नत करने की खबर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.