Logo
ब्रेकिंग
रेलवे पीरियॉडिकल तबादलों की प्रकिया बेपटरी....नियम ताक पर, चहेते कर्मचारियों का बचाव, 8 लाख रुपए बका... शासकीय धन के दुरुपयोग का नज़ारा....रतलाम में रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप का बड़ा खेल, चवन्नी के सामान का 10... रेलवे डीज़ल शेड में दिखा उत्साह... भगवान विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन, रेलकर्मियों ने ली सुख-समृद्ध... रतलाम रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप में ऐसी धांधलियां: मनमाने टीए क्लेम से सरकार को चपत, रेलवे ऑफिस परिसर बन... यात्री सुविधा की पहल....चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर अब फतेहाबाद तक चलेगी, जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के ... रेलवे CCTC कैडर: पैनल आउट... लिस्ट पर बवाल, पदोन्नति पर सवाल, सीनियर पैनल से बाहर, जूनियरों को मिले... कमीशन की मशीन बना रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप?... अल्प शिक्षित कर्मचारी को दी इंचार्ज की बागडौर, बंगलों पर... ग्राम बनबटी व खाचरौद की ये बेटियां कर रही क़माल...पढ़ाई की सफलता रंग लाई, प्रेमलता ने GMC भोपाल में MB... अभियंता दिवस पर नवाचारी विद्यार्थियों का सम्मान....अनिल झालानी बोले- नवाचार को अभियंता का कर्तव्यबोध... लापरवाही का अड्डा बना रतलाम मंडल रेलवे अस्पताल: करोड़ों का फंड स्वाहा, एसी बंद और छुट्टियों के नाम पर...

बहुत-बहुत धन्यवाद जी….जीत के बाद यूनियन पदाधिकारी आभार जताने रेल कर्मचारियों व अधिकारियों के पास पहुंचे

रेलवे इंस्टीट्यूट चुनाव जीत के बाद यूनियन की अच्छी पहल, सभी का माना आभार।
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। सीनियर एवं जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के चुनाव में मिली अभूतपूर्व सफलतम जीत के बाद वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने रेल कर्मचारियों का आभार माना। वहीं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अधिकारियों को धन्यवाद भी दिया।
मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सोलंकी व मंडल मंत्री मनोहर बारठ यूनियन के चारों विजयी प्रत्याशियों सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट से अशोक तिवारी एवं कपिल गुर्जर जूनियर रेलवे इंस्टिट्यूट से आशीष यादव एवं भूपेंद्र गुर्जर के साथ डीजल शेड पहुंचे।


बता दें कि इंस्टीट्यूट चुनाव की जीत में डीजल शेड कर्मचारियों का बेहतर योगदान रहा है। इसलिए वहां धन्यवाद ज्ञापित कर सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया। मंडल मंत्री द्वारा यूनियन द्वारा किए गए कार्यों को कर्मचारियों से अवगत कराया। इस दौरान मंडल संगठन मंत्री सुनील चतुर्वेदी, सामान्य शाखा के सचिव पंकज पवार, यातायात शाखा के उपाध्यक्ष मनीष जोशी, युवा मंडल उपाध्यक्ष राम जीत मीणा, निहाल सिंह, ओपी मीणा, राजेश गुर्जर, जितेंद्र सोनी, रविंद्र, बंटी मीणा, अनिल, प्रदीप, शिवराज गुर्जर, विनोद भट्ट, सुरेंद्र राठौर आदि उपस्थित थे।


इसके बाद सभी पदाधिकारी डीआरएम ऑफिस पहुंचे। वहां एडीआरएम अशफ़ाक़ अहमद, सीनियर डीपीओ अरिमा भटनागर व सीनियर डीईई टीआरओ महेश गुप्ता से मिले।
निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सीनियर डीपीओ भटनागर को धन्यवाद दिया गया। जबाव में भटनागर में कहा कि आप सभी इंस्टीट्यूट में विकास कार्यों को अंजाम देकर कर्मचारियों को सुविधा मुहैया कराएं। प्रशासन द्वारा सहयोग दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.