-लगता है जिम्मेदारों को खबर प्रकाशन का इंतजार था।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर रेल यात्रियों के लिए पेयजल की समस्या दूसरे दिन ही दुरुस्त कर दी गई। प्लेटफॉर्म पर लगे फाउंटेन के नल चालू होने से यात्रियों को राहत मिली है।
पिछले एक सप्ताह से नल बंद थे। न्यूज़ जंक्शन-18 द्वारा सैकड़ों यात्रियों से जुड़ी इस समस्या को गुरुवार को उजागर किया था। शुक्रवार को सुबह 11 बजे सभी नल चालू कर दिए गए।
