Logo
ब्रेकिंग
धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि...

इंदौर यार्ड में हड़कंप…ट्रेन के कोच में बर्थ के नीचे दो थैलों में भरी मिली महिला की कटी हुई लाश

-इंदौर रेलवे स्टेशन के यार्ड स्थित पिट लाइन में खड़ी थी ट्रेन।
-रेलवे स्टाफ को बोरे से खून रिसता दिखा तो दी सूचना।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। इंदौर रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात यार्ड स्थित पिट लाइन में खड़ी इंदौर पैसेंजर ट्रेन के कोच से दो थैलों में महिला की कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। ट्रेन की साफ-सफाई के दौरान स्टाफ को कोच में रखे थैलों से खून रिसता दिखाई दिखा। तब उन्होंने स्टेशन अधीक्षक तथा जीआरपी को इसकी सूचना दी। फिलहाल शिनाख्त नहीं होने पर यह पता नहीं चला कि महिला कौन है।
जानकारी के मुताबिक ट्रेन नंबर 09198 यार्ड स्थित पिट लाइन में खड़ी थी। ट्रेन के कोच नंबर 144014 में दो थैले बर्थ के नीचे रखे हुए थे। जब स्टाफ कोच में पहुंचा तो बर्थ के नीचे से खून का रिसाव होकर आगे तक जा रहा था। दुर्गंध भी आ रही थी। इन्होंने फ़ौरन ही सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेलवे डॉक्टर तथा एसएसई नरेंद्र सिंह की मौजूदगी में सफाईकर्मी रिंकू से थैले खुलवाए गए। तब देखकर सभी के पैरों से मानो जमीन खिसक गई। दोनों थैलों में महिला की कटी हुई लाश थी। पुलिस ने मामले की जांच के लिए कोच के खिड़की दरवाजे बंद करवाए। साथ ही कोच को रैक से अलग करने के लिए स्टेशन अधीक्षक को। सूचना दी। पुलिस के मुताबिक फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.