Logo
ब्रेकिंग
जीएम साहब, अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा रही है...यह तो सीधे बोर्ड पॉलिसी की अवहेलना, रेल संगठन पदाधिक... ये कैसा डेवलपमेंट....रेलवे में बन रहे सीसी रोड की गुणवत्ता पर सवाल, बगैर पर्याप्त बेस के डाल रहे मटे... सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन

गुंडागर्दी…शिप्रा एक्सप्रेस में कोच अटेंडेंट की वसूली, यात्रियों को दौड़ा दौड़ाकर बेल्ट से पीटा

-यात्री की शिकायत पर जीआरपी ने पहुंचाया हवालात।

न्यू जंक्शन-18
रतलाम। इंदौर से हावड़ा जाने वाली शिप्रा एक्सप्रेस में कोच अटेंडेंट ने शनिवार रात खूब गुंडागर्दी मचाई। कोडरमा स्टेशन पर 6 से 7 की संख्या में कोच अटेंडेंस ने गया (बिहार) से ट्रेन में सवार हुए दो यात्रियों को बेल्ट ही बेल्ट पीटा।
जानकारी के मुताबिक गया से पंकज कुमार और सुमन कुमार जनरल टिकट लेकर ट्रेन में सवार हुए। टीटीई से एसी कोच में सीट कंफर्म करने का आग्रह किया। जब ट्रेन में टीटीई ने सीट नहीं होने की बात कही तो एसी बोगी के कोच अटेंडेंट ने दोनों यात्रियों से संपर्क किया। उन्हें कंफर्म सीट देने की बात कहते हुए सामान रखने वाली सीट पर दोनों यात्रियों को बैठा दिया। थोड़ी देर बाद में इन दोनों यात्रियों से प्रत्येक सीट के लिए तीन 3000-3000 रुपए की मांग की।
इधर, टीटीई ने इन दोनों यात्रियों को कोडरमा स्टेशन पर उतारकर साधारण डिब्बे में सफर करने की सलाह दी। शिप्रा एक्सप्रेस जैसे ही कोडरमा स्टेशन पहुंची। दोनों यात्रियों के ट्रेन से उतरते ही 6-7 कोच अटेंडेंट ने दौड़ा-दौड़ा कर दोनों यात्रियों को पीटा। बेल्ट और लात-घुसों से इन दोनों यात्रियों की पिटाई की।
वहीं, ट्रेन चलने पर कोच अटेंडेंट इन दोनों यात्रियों को कभी भी शिप्रा एक्सप्रेस में सफर नहीं करने की धमकी भी दी। कोडरमा स्टेशन से शिप्रा एक्सप्रेस की रवाना होने के बाद इन दोनों यात्रियों ने कोडरमा जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद जीआरपी ने त्वरित एक्शन लेते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद पांच कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार कर धनबाद जेल भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds