Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

धूं-धूंकर जल उठा बिजली ट्रांसफार्मर, लपटें छूने लगी आसमान

-अंबिका नगर में फैली दहशत, दो घंटे से बिजली गुल।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। अंबिका नगर स्थित बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग ने क्षेत्र में दहशत फैला दी। अचानक लगी आग ने मिनटों में विकराल रूप ले लिया। आग लगते ही बिजली गुल हो गई। घबराए रहवासियों ने बिजली कंपनी में सूचना दी। लेकिन देर तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा।


घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे की है। रहवासियों के मुताबिक फाल्ट के बाद ट्रांसफार्मर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते लपटें निकलने लगी। ख़बर लिखे जाने तक आग स्वतः नहीं बुझ सकी। रहवासियों के मुताबिक आग ट्रांसफार्मर में लगने से इसे पानी या अन्य तरीकों से काबू पाना मुश्किल था। दो घंटे से बिजली गुल है। गर्मी में लोग परेशान होते रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.