Logo
ब्रेकिंग
ये कैसा डेवलपमेंट....रेलवे में बन रहे सीसी रोड की गुणवत्ता पर सवाल, बगैर पर्याप्त बेस के डाल रहे मटे... सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि...

मणिशंकर अय्यर, सैम पित्रोदा राजनीति के जोकर, इंडी गठबंधन के नेता डरपोक

-पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को सैलाना और बिरमावल चुनावी सभाओं को संबोधित किया।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को रतलाम लोकसभा क्षेत्र के सैलाना और बिरमावल पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया। पूर्व सीएम ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर सभी देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, इंडी गठबंधन के नेता बौद्धिक दिवालियापन के शिकार हैं। उन्होंने बुद्धि और विवेक खो दिया है। उन्होंने कहा कि, मणिशंकर जी ये यूपीए की ढीली-ढाली सरकार नहीं है। आज भारत के प्रधानमंत्री 56 इंच के सीने वाले हैं। भारत ने साफ कहा है कि, हम सब के कल्याण में विश्वास रखते हैं, विश्व का कल्याण हो। हम अपनी तरफ से किसी को छेड़ेंगे नहीं और हमें कोई छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे भी नहीं। भारत डरने वाला नहीं है। जो डरपोक लोग हैं, वो सब इंडी गठबंधन में ही हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि, ये राजनीति के जोकर बन गए हैं, मणिशंकर अय्यर हों, सैम पित्रोदा हों, संजय राउत हों इनको कोई गंभीरता से नहीं लेता है। ये पराजय के भय से ऐसे उट-पटाँग बयान दे रहे हैं कि, जिनको जनता केवल मनोरंजन के रूप में लेती है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस वामपंथियों और एनजीओ की बंधक है। एक सैम पित्रोदा है, जो स्वर्गीय राजीव गांधी जी के सलाहकार रहें हैं और राहुल गांधी के गुरु हैं। वो कह रहे हैं कि भारत में विरासत टैक्स लगाना चाहिए। विरासत टैक्स का मतलब है कि, अगर माता-पिता की मौत हो जाती है तो उनकी अर्जित की हुई सम्पत्ति का 55 प्रतिशत हिस्सा सरकार के खजाने में चला जाएगा और उनके बेटे-बेटी को केवल 45 प्रतिशत ही मिलेगा।
पूर्व सीएम ने कहा कि, मुझे पूरा विश्वास है कि, मोदी के नेतृत्व में ही हमारा भारत विश्व गुरू बनेगा और दुनिया को दिशा दिखाएगा।
जन सभाओं में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जनजातीय कार्यमंत्री कुंवर विजय शाह, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, जिला महामंत्री संगीता चारेल, निर्मल कटारिया, पूर्व विधायक दिलीप मकवाना, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन सहित भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। पूर्व मुख्यमंत्री ने जन समुदाय को अधिक से अधिक मतदान कर भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प दिलाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds