-शहर में मतदाताओं से होंगे रूबरू।
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। लोकसभा चुनाव के चुनाव प्रचार के व्यस्ततम कार्यक्रमों के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 मई को रतलाम शहर में रोड शो करेंगे। वे भाजपा प्रत्याशी को जिताने शहरवासियों के साथ रूबरू होंगे।
सीएम के रोड शो की तैयारियों में भाजपा संगठन ने जिम्मेदारियां तय की है।
भाजपा जिला संगठन के प्रारंभिक शेड्यूल के मुताबिक डॉ. यादव सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रोड शो करेंगे। इसकी शुरुआत सैलाना बस स्टैंड या शहीद चौक से की जाएगी। शहर के मुख्य बाजारों के होते हुए इसका तय स्थल पर समापन होगा। हालांकि भाजपा कार्यालय से इसकी अधिकृत सूचना संभवतः गुरुवार को जारी की जाएगी।
