Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

गिनती में रेलवे केश से ज्यादा राशि निकली…? विजिलेंस की जांच में फिर मिला एक्स्ट्रा केश

-इंदौर पार्सल ऑफिस पर विजिलेंस की चली जांच।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेल मंडल के इंदौर रेलवे स्टेशन के पार्सल ऑफिस में फिर से विजिलेंस जांच हुई। गल्ले में रेलवे केश से ज्यादा राशि निकली।।मामले में रिपोर्ट तैयार की गई। जांच की सूचना पर ऑफिस में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई।
मालूम हो कि नियमों से रेलवे में केश वाली सीट की ड्यूटी से पहले यदि कर्मचारी के पास या जेब मे खुद का पैसा है। तब इसकी रजिस्टर में इंट्री करवाकर दर्शाना जरूरी होता है।


इंदौर में जांच के दौरान ऐसा नहीं किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को मुंबई विजिलेंस की टीम इंदौर पार्सल ऑफिस पर पहुंची। तब रेलवे केश की जांच व गिनती की गई। जांच में डिलीवरी सीट पर रेलवे केश के अलावा 4000 रुपए ज्यादा निकले। आधी राशि गल्ले से तो बाकी राशि कर्मचारी के बैग से निकली। इसी तरह सूत्र बताते है कि इंचार्ज के पास से भी 1500 रुपए निकले। पूरे केश का कोई रिकॉर्ड नहीं बताया जा सका। इसकी रिपोर्ट तैयार कर विजिलेंस मुख्यालय भेजी जाएगी। इसके बाद मामला मंडल के कमर्शियल विभाग में कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।
आपको बता दें कि पूर्व में भी जांच के दौरान कर्मचारी के पास रेलवे केश से ज्यादा राशि पाई गई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds