Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

आप सभी का संयुक्‍त प्रयास सराहनीय…कुशलतापूर्वक कार्य करते रहे तो सर्वश्रेष्‍ठ परिणाम मिलते रहेंगे

-दक्षता शील्‍ड लेकर पहुंची अधिकारियों की टीम का ट्रेड यूनियनों ने किया स्‍वागत।

-डीआरएम रजनीश कुमार ने कर्मचारियों से किया निरंतरता का आह्वान।

न्‍यूज जंक्‍शन-18

रतलाम। वर्ष 2023-24 में बेहतर कामों को लेकर पश्चिम रेलवे मुंबई मुख्‍यालय पर मिली दक्षता शील्‍ड लेकर 17 अप्रैल को रतलाम लौटे रेल अधिकारियों की टीम का यहां रेलवे स्‍टेशन स्थित वेस्‍टर्न रेलवे एम्‍लाइज यूनियन तथा वेस्‍टर्न रेलवे मजदूर संघ कार्यालय पर स्‍वागत किया गया। अधिकारियों की टीम शील्‍ड लेकर देहरादून एक्‍सप्रेस से यहां आई। इसके बाद दोनों कार्यालयों में बारी-बारी से स्‍वागत किया गया।

मजदूर संघ कार्यालय में मंडल के रेल अधिकारियों का स्वागत कर सम्मान किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक ने अपने उद्बोधन मे रतलाम मंडल को मिले पुरस्‍कार को रेल कर्मचारियों व अधिकारियों के संयुक्त प्रयास का परिणाम बताया। रेल कर्मचारियों से आव्हान किया कि इसी तरह कुशलतापूर्वक रेलवे का कार्य करते रहे तो सर्वश्रेष्‍ठ परिणाम मिलते रहेगें। स्वागत समारोह को अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद ने भी सम्बोधित करते हुए रेल कर्मचारियो को दक्षता शिल्ड मिलने पर बधाई दी।

स्वागत समारोह के प्रारम्भ मे मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए दक्षता शील्ड रेल कर्मचारियों की कड़ी मेहनत एवं मंडल के अधिकारियों के कुशल नेतृत्व के कारण मिलना बताया। रेल प्रशासन को आश्वस्त किया कि मंडल के समस्त रेल कर्मचारी इसी तरह से रेल सेवा करते रहेंगे।

कार्यक्रम मे मंडल रेल प्रबन्धक रजनीश कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक अहमद, वरिष्ठ मण्डल वित्त प्रबंधक अंकित सोमानी, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अरिमा भटनागर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हीना केवलारमानी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक अनुभव जैफ, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रमोद मीणा, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर ललीत तोमर, वरिष्ठ मंडल कर्षण वितरण सुरेश कुमार, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक अमीर यादव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) अजय ठाकुर, आर.पी.एफ. कमाण्डेन्ट मिथुन सोनी, मंडल परिचालन प्रबन्धक जयेश मकवाना, जयदीप मोइत्रा आदि अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के सुपरवायजर्स एवं रेल कर्मचारी तथा मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने व्यक्त किया एवं कार्यक्रम का संचालन सी.डब्ल्यू.सी. सदस्य गौरत संत ने किया।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रफीक मंसूरी, जे.सी. बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे, योगेश पाल, मंडल कोषाध्यक्ष राजेन्द्र चैधरी, सी.डब्ल्यू.सी. सदस्य महेन्द्र सिंह राठौर, यातायात शाखा अध्यक्ष मनोज खरे, डीजल शेड शाखा सचिव गौरव ठाकुर, शाखा अध्यक्ष आशाराम मीणा, रनिंग शाखा सचिव दीपक गुप्ता एवं अशोक टंडन, अमित चैहान, चांद खान, वापी चौधरी, धीरज प्रजापति, मोहित टांक, सुमित गर्ग, जयन्त अग्रवाल, रोज धर्मेश सहित सभी विभागों के कर्मचारी भारी संख्या में मौजूद रहे l

यूनियन रतलाम मंडल के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी एवं मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ के नेतृत्‍व में पदाधिकारियों ने अधिकारियों को बधाई दी।

मालूम हो कि मंडल को व्यक्तिगत शील्ड ऑपरेटिंग विभाग वित्त विभाग एवं इलेक्ट्रिकल, सर्वे एवं निर्माण विभाग  को प्राप्त हुई। वहीं दो शील्ड कमर्शियल,  मंडल सामग्री विभाग को 6 माह के लिए मिलेगी। मुंबई में 16 अप्रैल को हुए आयोजन में महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र के हाथों शील्ड दी गई।

इस कार्यक्रम में युनियन के सहायक मंडल मंत्री हरीश चांदवानी, ह्रदेश पांडे, संगठन मंत्री सुनील चतुर्वेदी, महिला समिति सचिव रंजीता वैष्णव, युवा महिला समिति सचिव कान्ता तिवारी, मंडल कार्यालय शाखा सचिव अशोक तिवारी, डीजल शेड शाखा सचिव भुपेंद्र गुर्जर, उपाध्यक्ष भूपेंद्र मकवाना, यांत्रिक शाखा अध्यक्ष राजेश माथुर, सचिव कुलदीप चौहान, डॉ. अंबेडकर नगर यूनियन पदाधिकारी कैलाश भारती के अलावा यूनियन के तमाम कर्मचारी, मंडल के पर्यवेक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे। आभार मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी ने व्‍यक्‍त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds