Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

सेवा प्रकल्प के साथ डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर को किया याद

-ऑल इंडिया एससी, एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन का आयोजन।
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133वीं जन्म जयंती ऑल इंडिया एससी, एसटी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन रतलाम मंडल द्वारा सेवा प्रकल्पों के साथ मनाई गई।

स्कूली गरीब विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। वृद्धाश्रम में भी वृद्धजनों को चाय, नाश्ता के अलावा फल वितरित किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आरसी वर्मा (मंडल अध्यक्ष) व पीएन वर्मा (मंडल मंत्री) ने बताया कि बाबा साहेब जन्म जयंती पर सुबह 8.30 बजे बिरियाखेड़ी स्थित वृद्ध आश्रम में रह रहे वृद्धजनों को चाय, नाश्ता एवं फल वितरित किए गए।

इसके बाद सुबह 10 बजे सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट में आयोजन किया गया। यहां गांधी नगर स्थित प्रायमरी शासकीय स्कूल के बच्चों को स्कूल बैग तथा कापियां वितरण की गई। इसके मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर/समन्वय/रतलाम एवं सहायक कार्मिक अधिकारी अष्टेकर भी मौजूद रही।
इसके अलावा एसोसिएशन रतलाम के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा कोर्ट के सामने स्थापित बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर एमएल मीणा (मंडल कार्यकारी अध्यक्ष), राम प्रकाश शाक्य (मंडल कोषाध्यक्ष) एवं एसोसिएशन रतलाम मंडल के समस्त शाखा पदाधिकारी एवं सदस्य बीपी बंशीवाल, मनीष जाटव, एन सी मीणा, मुकेश मीणा, गगन छपरी, रामावतार वर्मा, सुधीर वर्मा, हरि मोहन वर्मा, मनीष काम्बले, सचिन काम्बले,

प्रेम बैरवा, सीता राम मीणा, संजय मीणा, श्याम नारायण अकोदिया, प्रकाश परमार, रतन लाल परमार, आशीष, शिवराम, नूतन प्रकाश वर्मा, रविन्द्र कुमार वर्मा, मुकेश मालवीय, प्रकाश बुनकर, भारत सिंह सोलंकी, प्रदीप महावर, हेमराज बैरवा, के पी सिंह, प्रभाकर, बी पी बंशीवाल, शेखर कोल, भगवान दास बोहरा, शिवराम, नरेंद्र चौहान, प्रेमचंद, हरीश गहलोत, ओम प्रकाश चावंड, विजेंद्र बैरवा, यशवंत कैथवास, सुभाष, ईश्वर, मनोहर सिंह, लक्ष्मण परिहार, लक्ष्य वर्मा, दिनेश कुमार वर्मा, जितेंद्र कुमार बैंडवाल, अनिल महावर, मनीष सिलावट, अनिल वर्मा, आशीष एवं कई सदस्य मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds