Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

वर्ष प्रतिपदा की धूम….गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की गौठ आज, श्रीमाली ब्राह्मण समाज का वार्षिक मिलन हुआ

-गुर्जर गौड़ समाज के आज होंगे कई आयोजन, दिनभर कार्यक्रम के बाद शाम को सहभोज।

न्‍यूज जंक्‍शन-18

रतलाम। वर्ष प्रतिपदा गुड़ी पड़वा पर महर्षि गौतम की जयंती पर इस वर्ष भी मंगलवार 9 अप्रैल 2024 को गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा गौठ सहित अन्‍य आयोजन होंगे। इसी तरह श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा सोमवार को वार्षिकोत्‍सव मनाया गया।

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा महर्षि गौतम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। साथ ही सामूहिक हनुमान चालीसा का भी आयोजन किया जाएगा।

नगरसभा अध्‍यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि सुबह 9 बजे हवन, यज्ञ और आरती होगी। शाम 4 बजे शोभायात्रा व भामाशाह सम्मान होगा। इसके बाद हनुमान चालीसा पाठ तथा आरती की जाएगी। बाद में सहभोज का आयोजन होगा। चोला श्रृंगार एवं प्रसादी के लाभार्थी राजेश तिवारी निवासी वेद व्यास कॉलोनी रतलाम रहेंगे।

श्रीमाली ब्राह्मण का वार्षिक मिलन समारोह

श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज के वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन किया। मुख्‍य अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं ने प्रदेश और देश स्तर पर नाम रोशन किया है। यह शहर के लिए गौरव की बात है। समाजजन एक साथ मिलकर समाज के हित की बात करते हैं तो पूरी मानवता लाभान्वित होती है। समाज ने मुझे बेटे जैसा प्यार दिया है। विश्वास दिलाता हूं कि समाज के प्रति सदैव समर्पित रहूंगा।

समाज अध्यक्ष नयन व्यास ने कहा कि समाज इस मिलन समारोह के साथ नए वर्ष की गतिविधियों को प्रारंभ कर रहा है। समाज का गौरव निरंतर बढ़ता रहे इसके लिए सभी वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर महापौर पटेल का अभिनंदन समाज अध्यक्ष नयन व्यास,  उपाध्यक्ष श्रीमती अरुणेश व्यास,  सचिव कुलदीप त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष चेतन व्यास, कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश व्यास, मयंक दवे, उपेंद्र ओझा ,विभोर कोटिया, तन्मय व्यास, पुष्पा व्यास,  अभिलाषा त्रिवेदी, नगर निगम पार्षद तथा एमआईसी सदस्य धर्मेंद्र व्यास, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य निमिष व्यास, समाज के वरिष्ठ डॉ दीप व्यास एवं राजेश ओझा ने किया । इस अवसर पर आयोजित सहभोज में सभी समाजजन सम्मिलित हुए एवं शुभकामनाएं प्रदान की। अंत में कोषाध्यक्ष चेतन व्यास एवं सचिव कुलदीप त्रिवेदी ने आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.