Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस… 300 से अधिक महिलाएं अधिवेशन में शामिल, किसी ने गाया गीत, दी नृत्य की प्रस्तुति

-अतिथि महिला अधिकारियों ने दी महिला कर्मचारियों को शुभकामनाएं।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन द्वारा 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को अधिवेशन का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 300 से अधिक महिलाओं ने शामिल होकर उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। किसी ने गीत की प्रस्तुति दी तो किसी ने नृत्य पेश किया।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती आरिमा भटनागर, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी श्रीमती सिम्मी गुप्ता, राष्ट्रपति सम्मानित श्रीमती सीमा अग्निहोत्री, श्रीमती सुनीता जे अष्टेकर रही। सभी ने महिलाओं को शुभकामनाएं दी।
श्रीमती भटनागर ने अपने संबोधन में महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए जागरूक व सजग रहने की समझाइश दी।


इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, महिला समिति सचिव रंजीता वैष्णव, मंडल संगठन मंत्री शबाना शेख, अध्यक्ष रेणुका पोद्दार, युवा महिला समिति सचिव कांता तिवारी, अध्यक्ष इंदु महेश्वरी एवं विशेष अतिथि के रूप में आए रेणु सोलंकी श्रीमती राजकुमारी बारठ भी मौजूद रही।
इससे पहले अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गीत-संगीत की प्रस्तुति दी तो वहां मौजूद अधिकारी व कर्मचारियों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया।
संचालन श्रीमती रंजीता वैष्णव ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.