Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

ट्रेनों में अब नए सीटीआई स्लीपर पावेचा लगाएंगे टीटीई, कंडक्टर की ड्यूटी, मिला प्रभार तो शुरू किया काम

-सीटीआई स्लीपर पद से चाहर के रिटायरमेंट के बाद पावेचा को दी गई पद की जिम्मेदारी।।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। ट्रेनों के रिजर्वेशन कोच में टीटीई व कंडक्टर की ड्यूटी का मेनेजमेंट अब सीटीआई यशवंत पावेचा के जिम्मे रहेगा। इस पद पर पूर्व में रहे रविंद्र सिंह चाहर के रिटायरमेंट के बाद कमर्शियल विभाग की अधिकारी सीनियर डीसीएम हिना केवलरमानी ने पावेचा को सीटीआई स्लीपर के रूप में नई जिम्मेदारी देने संबंधी आदेश जारी कर दिया है।

फोटो कैप्शन-सीटीआई यशवंत पावेचा

मालूम हो कि रेलवे स्टेशन रतलाम पर सीटीआई ऑफिस से ही टिकिट चेकिंग कर्मचारियों की ट्रेनों में ड्यूटी का निर्धारण किया जाता है। ड्यूटी प्रबंधन का यह काम पेचिदा होने से वरिष्ठता, अनुभव व कर्मचारी की छबि के आधार पर नियुक्त किया जाता है। इस पद पर पूर्व में रहे चाहर ने निष्ठापूर्वक काम किया। वहीं टिकिट चेकिंग में साफ छबि वाले सीटीआई पावेचा को अगली जिम्मेदारी दी गई है।
यह भी बता दें कि ट्रेनों में ड्यूटी पर बुक करने में संतुलन करना बड़ी चुनोती मानी जाती रही है। इससे पहले सीटीआई स्लीपर रहे कैलाश शर्मा ने अपने कार्यकाल में बेहतर संतुलन स्थापित किया था। लेकिन इसके पहले सीटीआई स्लीपर व स्टाफ के बीच खींचतान की शिकायतें अधिकारियों तक ख़ूब पहुंचती रही। यहीं वजह है कि बेहतर काम संपादक की उम्मीद में विभाग के अधिकारियों ने पावेचा को अब नई जिम्मेदारी सौंपी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.