Logo
ब्रेकिंग
संतों के करकमलों से संत आचार संहिता एवं मार्गदर्शिका’ पुस्तक का विमोचन रतलाम में शिक्षा क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ संन्यास स्वर्ण जयंती वर्ष....राष्ट्र संत हरिराम जी शास्त्री महाराज लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्... लूणी रीछा स्टेशन पर मचा हड़कंप.... ट्रेन में धुंआ निकलते ही घबराए यात्री कोच से बाहर आ गए रतलाम में पहली बार पट्टाभिषेक महोत्सव का नज़ारा....पंचामृत से अभिषेक, मंत्रोच्चार के बीच आनंद गिरी मह... मंदसौर टावर वेगन डिरेलमेंट का फंसा पेंच....मामले को दबाने में उलझे जिम्मेदारी, व्हील बदलना पड़ रहा भा... नन्ही शतरंज प्रतिभा का कमाल...कायरा नैनानी मप्र राज्य शतरंज चैंपियनशिप अंडर-7 वर्ग में शानदार प्रदर्... डाक्टरी जांच पर सवाल....बड़ौदा ड्यूटी पर गए लोको पायलट भगीरथ मीणा का हार्टअटैक से निधन, आधे घंटे पहले... रेलवे फाउंटेन के चेम्बर जाम, गनीमत है कुत्ते नहीं बैठ रहे, पेयजल स्थान पर गंदगी, यात्री पानी पिए तो ... रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा.... नानीबाई का मायरा कथा में लीन हुए श्रद्धालु, छप्पन भोग के सा...

चौराहा-चौराहा रंगारंग आतिशबाजी, प्राण-प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर शहर हुआ जगमग

-अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर सनातन सोशल ग्रुप का आयोजन।
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के आतिथ्य में राममंदिर से हुई आतिशबाजी की शुरुआत।
22 जनवरी को 2 क्विंटल 11 किलो केसरिया पेड़े का होगा प्रसादी वितरण।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्मभूमि पर 22 जनवरी 2024 को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के पूर्व रतलाम में महोत्सव की धूम है। प्राण-प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर रविवार को सनातन सोशल ग्रुप द्वारा सज्जन मिल रोड स्थित राम मंदिर से भव्य आतिशबाजी की शुरुआत की गई। भव्य आतिशबाजी का शुभारंभ मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल एवं नगर निगम अध्यक्षा श्रीमती मनीषा शर्मा की उपस्थिति में किया गया।


सनातन सोशल ग्रुप के संयोजक मुन्नालाल शर्मा और अध्यक्ष अनिल पुरोहित ने बताया कि सज्जन मिल रोड स्थित राम मंदिर से आतिशबाजी कार्यक्रम के शुभारंभ समारोह में कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने संबोधित करते हुए कहा कि 22 जनवरी हम सभी के लिए ऐतिहासिक दिन है। बड़े-बुजुर्गों के साथ युवाओं में उत्साह और उमंग का वातावरण निर्मित है। यह पल हमारे देश को आज गौरवांवित कर रहा है। सभी के लिए अवस्मरणीय क्षण जीवन पर्यंत रहेगा। भारत आज विश्व का सिरमौर बन चुका है जो कि हम सभी के लिए गर्व की बात है। इसके पश्चात श्री राममंदिर के सामने जमकर आतिशबाजी प्रारंभ हुई। इसके पश्चात सनातन सोशल ग्रुप ने सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय, धान मंडी, तोपखाना, चांदनी चौक, चौमुखी पुल, घास बाजार, माणक चौक, डालूमोदी बाजार, थावरिया बाजार से राजमहल होते हुए श्री मेहंदी कुई बालाजी मंदिर पर भव्य आतिशबाजी कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इसी तारत्मय में सनातन सोशल ग्रुप द्वारा 22 जनवरी को एपी ज्वेलर्स (चांदनी चौक) पर दो क्विंटल 11 किलो केसरिया पेडे का प्रसादी वितरण किया जाएगा।

आतिशबाजी के दौरान सनातन सोशल ग्रुप के सर्व शैलेन्द्र डागा, बजरंग पुरोहित, प्रदीप उपाध्याय, प्रवीण सोनी, राजेश माहेश्वरी, मोहनलाल मुरलीवाला, कैलाश झालानी, पवन सोमानी, नरेंद्र जोशी, गुल्लू, बद्रीलाल परिहार, रवि जौहरी, बलवंतसिंह भाटी, मयूर पुरोहित, विनोद राठौड़, कृष्ण कुमार सोनी, रामचंद्र डोई, गौरव त्रिपाठी, रमेश पांचाल, जलज सांखला, राजेंद्र चौहान, दिनेश पोरवाल, राजेंद्र राठौड़, सुरेंद्र जोशी मुन्ना, गोपाल परमार, रामबाबू शर्मा, सोनू यादव, सुशील दलाल, प्रहलाद राठौड़, नीलेश सोनी, विशाल जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, पप्पू भंसाली, नरेंद्र बाहेती, रवि पंवार, विशाल अग्रवाल, वीरेन्द्र अग्रवाल, महेश त्रिपाठी, महेश व्यास, महेश अग्रवाल, देव शंकर पांडेय, राकेश नागर, नंदकिशोर पंवार, राजेंद्र पाटीदार, सुरेश पापटवाल, सतीश भारतीय, सन्दीप यादव, सुदीप पटेल, मनीष शर्मा, रजनीश गोयल, अशोक यादव, अशोक देवड़ा, गोपाल शर्मा, अनुज शर्मा, जनक नागल, गोविंद सिंह चौहान, अरविंद शर्मा, क्षितिज ठाकुर, राकेश राठौड़, सोनू भटनागर, दिनेश सिंह चौहान, दिनेश गुर्जर, कमल शर्मा, गजराज सिंह यादव, राम मोठीया, झरनेश पांचाल, कमल राजोरिया, सुरेंद्र सिंह जादोन, योगेश सोनी, विजय सोनी, वैभव उपाध्याय, प्रदीप राठी, और हीरा वर्मा जितेंद्र ठन्ना, मुरली धभाई, प्रभु सोलंकी, बंसी हरारिया, राकेश परमार आदि बड़ी संख्या में सनातनी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.