-केंद्र सरकार ने राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अवसर के दिन का आदेश जारी
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। केंद्र सरकार ने राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों का 22 जनवरी 2024 को दोपहर 2.30 बजे तक आधे दिन बंद रखने की घोषणा की है।
देशभर में अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए उत्साह है। केंद्रीय कर्मचारियों को भी अवकाश का इंतजार था।
18 जनवरी को भारत सरकार के डेप्युटी सेकेट्री द्वारा आदेश जारी किया है। इसके बाद संबंधित विभागों में इसे सर्कुलेट किया गया है।

