Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

बिफोर स्ट्राइक एक्शन: 19 पोलिंग बूथ पर 91 प्रतिशत मत डले, अब सरकार को जगाएंगे

-वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन द्वारा एनपीएस के खिलाफ व ओपीएस के समर्थन में कवायद।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। एनपीएस के खिलाफ व ओपीएस के समर्थन में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के निर्णय के चलते रतलाम मंडल में 22 नवंबर को भी गुप्त मतदान किया गया। जिसमें रतलाम लोकल में 5 पोलिंग बूथ व पूरे मंडल की 20 ब्रांच में 19 पोलिंग बूथ बनाए गए। दो दिन में 91 प्रतिशत से अधिक मतदान किया गया। आंकड़ों के मुताबिक हड़ताल से पहले सरकार को जगाएंगे।


मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ ने बताया कि रतलाम में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्टेशन परिसर डीजल शेड मेडिकल एवं इंजीनियरिंग विभाग में पोलिंग बूथ बनाए गए। जिसमें नई पेंशन स्कीम को रद्द करते हुए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने के लिए यह मतदान किया गया। गुप्त मतदान में हिस्सा लेने लिए बारठ ने सभी को धन्यवाद दिया।
मंडल अध्यक्ष सोलंकी ने बताया कि ऑल इंडिया यूनियन फेडरेशन आह्वान पर यह गुप्त मतदान किया गया। जिसमें युवाओं एवं महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा को अपनी पूरे जून की रिपोर्ट महामंत्री जेआर भोसले प्रस्तुत करेंगे। ऐसे ही ऑल इंडिया के मंत्री भी यह रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद सरकार को नई पेंशन स्कीम को ओल्ड पेंशन स्कीम में लागू करने के लिए जगाने का काम करेंगे। सरकार इस पक्ष में नहीं आती है तो कभी भी रेल हड़ताल हो सकती है। दो दिवसीय गुप्त मतदान में मंडल के सहायक मंडल मंत्री ह्रदेश पांडे, हरीश चांदवानी, मंडल कोषाध्यक्ष शैलेश तिवारी, यातायात शाखा अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव हेमंत मिश्रा, इलेक्ट्रिकल एवं मेडिकल शाखा सचिव रणजीत वैष्णव, अध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा, सामान्य शाखा सचिव पंकज पवार, डीजल शेड शाखा अध्यक्ष भूपेंद्र गुर्जर, मंडल कार्यालय शाखा अध्यक्ष पल्लव उपाध्याय, सचिव अशोक तिवारी, उपाध्यक्ष दीपक भारद्वाज, अर्पित परदेसी, यांत्रिक शाखा अध्यक्ष राजेश माथुर सचिव कुलदीप चौहान महिला समिति उपाध्यक्ष नमिता कुमायूं युवा महिला समिति सचिव कांत तिवारी सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के कोषाध्यक्ष कपिल गुर्जर, जूनियर रेलवे इंस्टिट्यूट के कोषाध्यक्ष आशीष यादव, रोशन खान, राजेश खन्ना, सुशील मिश्रा सुनील डगर के अलावा सक्रिय कार्यकर्ता इस अवसर पर उपस्थित रहकर कर्मचारियों से वोट डलवाए। यह समस्त जानकारी मंडल प्रवक्ता अशोक तिवारी ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.