Logo
ब्रेकिंग
श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो...

ट्रैक पर काम करने वाले ट्रैकमैन को पर्याप्त पीने का पानी नसीब नहीं, साहब ध्यान दीजिए

-कर्मचारी परिषद ने वाणिज्यिक व इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को बताई समस्याएं।
-मंडल कार्यालय में पदस्थ दो नए अधिकारियों का स्वागत करने पहुंचे थे कर्मचारी।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद पदाधिकारियों रेल मंडल में पिछले दिनों पदस्थ हुए वाणिज्य व इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें विभागों की समस्या बताई। इन्हें कहा गया कि सेक्शन में ट्रैक पर काम करने वाले ट्रैकमैन को पीने के पानी के उचित प्रबंध तक नहीं है। इस ओर गंभीरता से ध्यान दिया जाए। इस दौरान अधिकारियों का स्वागत भी किया गया।
पश्चिम रेलवे के जोनल संगठन महामंत्री शिवलहरी शर्मा ने बताया कि वाणिज्य विभाग में व्याप्त समस्याओं से वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक को अवगत कराते हुए निराकरण को कहा गया।


इसी प्रकार वरिष्ठ मंडल इंजीनियर का स्वागत कर इंजीनियरिंग विभाग की समस्याएं बताई गई। जोनल सहायक महामंत्री पुष्पेंद्र परासर ने बताया कि ट्रैक पर कार्य करने के दौरान ट्रैकमैंन कर्मचारियों को पीने का पर्याप्त पानी नहीं मिलता है। पानी की उचित व्यवस्था करने को किया गया।

इन कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

मंडल मंत्री प्रशांत पांडेय, मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा, मंडल उपाध्यक्ष बाबूलाल मीणा, मंडल उपाध्यक्ष अनिल उपाध्याय, मंडल कार्यालय शाखा सचिव सीपी शर्मा, मंडल कार्यालय शाखा अध्यक्ष संजय राठौर, शाखा उपाध्यक्ष प्रज्वल पांडे के साथ अनेक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
मंडल प्रवक्ता सुजीत कुमार शर्मा ने बताया कि संगठन सदैव रेल हित कर्मचारियों की सदैव कार्य करती है। कर्मचारी का किसी प्रकार का शोषण ना हो इसके लिए संगठन प्रयासरत रहता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds