Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन का आयोजन : जया किशोरीजी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ कथा शुरू होगी

कथा से पूर्व सोमवार को शहर में निकलेगी भव्य कलश यात्रा
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रसिद्ध कथावाचक सुश्री जया किशोरीजी के मुखारविंद से 2 से 8 अक्टूबर तक श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ कथा का आयोजन होगा। कथा से पूर्व सोमवार दोपहर 12.30 बजे जैन स्कूल, बाजना बस स्टैंड से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर अंबेडकर ग्राउंड कथा स्थल तक पहुंचेगी।


फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने बताया कि कलश यात्रा जैन स्कूल बाजना बस स्टैंड चौराहा से शुरू होकर चांदनी चौक, तोपखाना, बजाज खाना, गणेश देवरी, डालूमोदी बाजार, पैलेस रोड, नगर निगम, मेहंदीकुई बालाजी मंदिर, छत्रीपुल होकर बीमा अस्पताल के पास से होकर अंबेडकर ग्राउंड स्थित कथा स्थल पर पहुंचेगी। इसमें हजारों माताएं-बहने सिर पर कलश लेकर चलेगी। यात्रा के कथा स्थल पहुंचने के बाद यहां कथा आरंभ होगी। कथा के दौरान विभिन्न धार्मिक उत्सव होंगे।
काश्यप ने बताया कि कथा शुभारंभ अवसर पर सांसद गुमानसिंह डामोर, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति के कन्हैयालाल मौर्य, मोहनलाल भट्ट, गोविंद काकानी, मनोहर पोरवाल, निर्मल लुनिया, प्रेम उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, मुन्नालाल शर्मा, संजय व्यास, विशेष आमंत्रित सदस्य महापौर प्रहलाद पटेल व निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने शहर के धर्मालुजनों से कथा में अधिक से अधिक उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आव्हान किया है।

कलश यात्रा में गजराज, ऊंट, अश्व होंगे शामिल

कलश यात्रा संयोजक गोविंद काकानी ने बताया कि कलश यात्रा में गजराज, ऊंट एवं अश्व पर ध्वज वाहक चलेंगे। इसके बाद 11 सदस्यीय ढोल वाहिनी, 11 सदस्यीय भगवा ध्वज वाहिनी एवं रथ भागवतजी सवार रहेंगे। यात्रा में असंख्य कलशधारी महिलाओं के साथ पुष्प वर्षा वाहन, बैंड, डीजे वाहन, राधा-कृष्ण आदि शामिल रहेंगे। विधायक काश्यप एवं आयोजन समिति ने कलश यात्रा को सफल बनाने का आव्हान किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.