Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

रेल कोच रेस्टोरेंट : रतलाम में यात्री कोच में लगेगा स्थाई रेस्टोरेंट, लोग खाने-पीने का लुफ्त उठा सकेंगें

-रेलवे स्टेशन पर पुराने माल गोदाम की ओर स्थापित होगा कोच।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे स्टेशन के पास रेल कोच रेस्टोरेंट की शुरूआत होने जा रही है। यह रतलाम मंडल में पहला नवाचार है। इसमें रेलवे के पुराने (अनुपयोगी) कोच की अंदर से कटिंग कर उसे रेस्टोरेंट का स्वरूप दिया जाएगा। अंदर लोगों को वह सभी खाने-पीने की वस्तुएं मिलेगी जो रतलाम के किसी भी नामी रेस्टोरेंट में मिलती है। इसके लिए रेलवे ने रतलाम की ही फर्म को ठेका दिया है। साथ ही कुछ केबिन अलग से तैयार किए जाएंगे। इसमें ट्रेवल एजेंसी, टी शॉप, टॉय शॉप जैसी सुविधाएं भी रहेगी।

10 हज़ार स्क्वेयर फिट जगह का आबंटन

रेलवे ने रेल कोच रेस्टोरेंट के लिए पुराने माल गोदाम की ओर 10 हज़ार स्क्वेयर फिट जगह निर्धारित की गई है। इसके लिए रतलाम की फर्म साई इंटरप्राइजेज को 10 साल का ठेका दिया गया है। इस पूरी योजना में रेलवे इस फर्म से 27 लाख रुपए सालाना वसूलेगी। रेलवे इसके लिए कोच, पटरी और स्लीपर देंगी। इन्हें स्थापित करने से लेकर रेस्टोरेंट की शक़्ल देने का काम फर्म का रहेगा। फर्म को अगले तीन माह में इसकी शुरुआत करनी होगी। मामले में प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि रेलवे में योजनाओं के माध्यम से नवाचार किया जाता है। इससे रेलवे राजस्व में इजाफा भी होता है। साथ ही इससे आम लोगों सहित यात्रियों को भी लाभ मिलता है।

फ्रीगंज बायपास पर बढ़ेगी रौनक

रेलवे अधिकारी के मुताबिक रेल कोच रेस्टोरेंट के लिए पुराने मालगोदाम की ओर बनाए गए बगीचे एरिया को चयनित किया है। उसका लाभ स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को तो मिलेगा। साथ ही शहरवासियों के खानपान के लिए भी यह पसंदीदा स्थान बन सकेगा। रेस्टोरेंट की चहल-पहल से इस एरिया में शराबखोरी जैसी गतिविधियां भी बंद होगी। फिलहाल इस एरिया में एकांत होने से शाम को शराबियों का मजमा लगा रहता है। संभव है आवाजाही बढ़ने से समस्या पर भी लगाम कसेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds