Logo
ब्रेकिंग
संजय वशिष्ठ पांचवी बार भारतीय बास्केटबॉल टीम की चयन समिति में शामिल टिकट चेकिंग स्टाफ की नई तैनाती....डिसीटीआई पद इंदौर भेजा, मोहन जोशी रतलाम व वीरसिंह मीणा को इंदौर सी... भाजपा नेता राकेश पांचाल मातृ शोक, 80 वर्षीय मोतिया बाई पांचाल मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट...

करमदी मंदिर धर्म ध्वजा : प्रशासनिक अमले के बीच भी नहीं सुलझा मामला, ग्रामीणों ने लगाया एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप

-बैठक का बहिष्कार कर ग्रामीण उठकर मंदिर परिसर से बाहर हो गए।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। करमदी धर्म ध्वजा मामले में सुलह कराने शनिवार को जिला एवं पुलिस प्रशासन का अमला जैन मंदिर पहुंचा। हालांकि जैन समाज व ग्रामीणों के साथ हुई बैठक में भी मामले का हल नहीं निकला। वहीं ग्रामीणों ने एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया है।
पिछले दिनों धर्म ध्वजा फहराने को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हुई। इसके बाद शनिवार को सुबह जैन मंदिर पहुंची पुलिस ने परिसर घेर लिया। दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर के साथ पूरा प्रशासनिक अमला पहुंचा और ग्रामीणजनों से बात की। इस बीच ग्रामीण अपनी बात पर अड़े रहे। असहमति होने पर वे बैठक का बहिष्कार कर ग्रामीण उठकर मंदिर परिसर से बाहर हो गए।


ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर परिसर में केवल जैन समाज के लोग और प्रशासन के अधिकारियों ने एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए ध्वजा के लिए गर्डर गाड़ने का काम कर दिया । आक्रोशित ग्रामीणजनों ने यहां तक कह दिया कि आप अपनी मर्जी का काम कर लो। हम अपनी मर्जी का करेंगे।
बैठक में गांव के प्रभु शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, सुनिल पाटीदार, डाडम पाटीदार, विनोद पाटीदार, नागुलाल वाघेला सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.