Logo
ब्रेकिंग
मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क... रेल मंत्री साहब, C&W स्टाफ की कमी दूर की जाए.... रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला PRKP का प्रतिनिधि... पीईटी टेस्ट में निकला ग्राउंड का मुन्नाभाई... बिहार का अजीत धराया, पहले निरंजन नाम से दिया टेस्ट, बा... भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक आस्था के साथ दाहोद में हुआ DC JEWELLERS का शुभागमन रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के पिछले तेवर से अलर्ट....यात्री सुविधा से नाखुश, रेल अधिकारियों से बोले- इंदौर,... डेमू रैक की डिमांड.... इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों बेइंतहा परेशानी, नया रैक व कोच संख्या बढ़ाई जाएं इन्हें पदों का लाभ दिलाया....एएलपी साथियों ने WRMS का जताया आभार, किया मंडल मंत्री नागर का सम्मान श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ...

न्यू पेंशन के विरोध में इलेक्ट्रिक शेड में गूंजे नारे, एनपीएस को लेकर किया प्रदर्शन

-यूनियन व ओल्ड पेंशन संघर्ष समिति ने किया कड़ा प्रदर्शन।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। न्यू पेंशन स्कीम को रद्द कर ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने को लेकर रेलवे इलेक्ट्रिक शेड में कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। न्यू पेंशन के विरोध में नारे लगाए गए।
वेस्टर्न रेलवे रेलवे एम्पलाइज यूनियन तथा भारतीय रेलवे ओल्ड पेंशन संघर्ष समिति द्वारा सोमवार को डीज़ल शेड स्थित इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव केयर सेंटर रतलाम पर सुबह 9:30 बजे एनपीएस को रद्द कर पुरानी पेंशन लागू करने के समर्थन में प्रदर्शन किया।
इस मौके पर यूनियन के मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ एवं मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी, डीजल शेड शाखा सचिव सुनील चतुर्वेदी तथा भारतीय रेलवे ओल्ड पेंशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नवीन बोकाड़िया ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया।


संबोधित करते हुए यूनियन के मंडल मंत्री बारठ ने कहा कि 10 अगस्त को दिल्ली में नई पेंशन स्कीम को समाप्त करने के लिए सभी जोनल रेलवे से लाखों कर्मचारी उपस्थित हुए थे। रामलीला मैदान दिल्ली में कड़ा प्रदर्शन किया था। तब प्रत्येक माह की 21 तारीख को ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर स्थानीय स्तर पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इस क्रम में लोकोमोटिव केयर सेंटर रतलाम में विरोध प्रदर्शन किया गया। भारत सरकार से मांग की गई कि शीघ्र ही ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाए नहीं तो पूरे भारतवर्ष में उग्र विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में मंडल के अध्यक्ष सोलंकी, चतुर्वेदी तथा बोकड़िया ने भी संबोधित किया। इस प्रदर्शन में महिला समिति सचिव रंजीता वैष्णव, डीजल शेड शाखा ने अध्यक्ष भूपेंद्र गुर्जर, सामान्य शाखा सचिव पंकज पवार, युवा समिति सचिव रोहित देशबंधु, जितेंद्र सोनी, भूपेंद्र मकवाना, आशीष कुमार, ओम प्रकाश मीना के अलावा तमाम डीलरशिप के कर्मचारी इस प्रदर्शन में उपस्थित रहकर एनपीएस को रद्द करने की मांग दोहराई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds