Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

एक प्रयास से सुलभ हुआ संकलन, किताब में सिमटी व्रत, उपवास, तीज व त्यौहार की जानकारी

-पूर्व बैंक कर्मचारी व समाजसेविका सविता रघुनंदन तिवारी ने निःशुल्क बांटी 1 हजार पुस्तक।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। हिन्दू तीज, त्यौहार, व्रत तथा उद्यापन की विधि के लिए अक्सर महिलाओं सहित आम व्यक्तियों को किताब खोजने बाजारों में भटकना पड़ता है। लेकिन एक प्रयास के चलते यह संकलन सार्थक जानकारी में तब्दील कर दिया गया।
यह प्रयास पूर्व बैंक कर्मचारी, श्री गुर्जर गौड़ महिला सभा की अध्यक्ष व समाजसेविका श्रीमती सविता रघुनंदन तिवारी ने किया है। हिंदुओं के प्रमुख व्रत और त्यौहार की जानकारियों का संकलन कर एक समग्र बुक छपवाई। बल्कि एक हजार किताब का निःशुल्क सार्वजनिक स्थानों पर वितरण भी किया गया।
हाल ही में सर्व ब्राह्मण समाज की ब्रह्म युवा शक्ति के शपथ विधि समारोह में इसका विमोचन किया गया। उस दौरान भी आगंतुकों को किताब बांटी गई।
जानकारी देते हुए श्रीमती तिवारी ने कहा कि हर हिन्दू घर में तीज त्योहार की बुक की आवश्यकता रहती है। महिलाओं को इसे बाजारों में खोजने की मशक्कत करना पड़ती है। वहीं ऊंची कीमत में बमुश्किल उपलब्ध होती है। इसलिए इसका संकलन कर प्रकाशन करवाया गया। एक किताब की कीमत करीब 80 रुपए आई है। लेकिन एक हजार किताब निःशुल्क वितरित की गई।

कई सामाजिक कार्य मे अग्रणी

श्रीमती तिवारी समाजिक कामों में अग्रणी है। गुर्जर गौड़ समाज की महिलाओं के बीच पौधरोपण, तीज त्योहार पर सामूहिक पूजन सहित अन्य सामाजिक कार्य करती है इसमें विशेष रूप से कामकाजी महिलाओं के अलावा बड़े स्तर पर गृहणियों को जोड़ने के काम को अंजाम देती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds