Logo
ब्रेकिंग
नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की... ट्रेन में बिना टिकिट है तो 250 के बजाय 500 रुपए देना पड़ेगा जुर्माना, नशे में हंगामा करना या भीख मांग... पहली पायदान के लिए छेड़ेंगे सुर....रतलाम आइडल ग्रेंड फिनाले एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज शाम संतों के करकमलों से संत आचार संहिता एवं मार्गदर्शिका’ पुस्तक का विमोचन रतलाम में शिक्षा क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ संन्यास स्वर्ण जयंती वर्ष....राष्ट्र संत हरिराम जी शास्त्री महाराज लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्... लूणी रीछा स्टेशन पर मचा हड़कंप.... ट्रेन में धुंआ निकलते ही घबराए यात्री कोच से बाहर आ गए रतलाम में पहली बार पट्टाभिषेक महोत्सव का नज़ारा....पंचामृत से अभिषेक, मंत्रोच्चार के बीच आनंद गिरी मह... मंदसौर टावर वेगन डिरेलमेंट का फंसा पेंच....मामले को दबाने में उलझे जिम्मेदारी, व्हील बदलना पड़ रहा भा... नन्ही शतरंज प्रतिभा का कमाल...कायरा नैनानी मप्र राज्य शतरंज चैंपियनशिप अंडर-7 वर्ग में शानदार प्रदर्...

लेनार्ड सिटी: चोरी के बाद डॉग घुमाया व मामला ठंडा, कॉलोनी में औऱ भी हुई चोरियां, एसपी को सुनाई व्यथा

-लेनार्ड सिटी सोसायटी ने कॉलोनी में हो रही चोरियों के विरोध में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जावरा रोड स्थित लेनार्ड कॉलोनी में चोरी के बाद पुलिस ने डॉग घुमाया, कुछ पड़ताल की। बाद में मामला ठंडा हो गया है। कॉलोनी में इससे पहले भी चोरियां हो चुकी है। इस समस्या को लेकर लेनार्ड सिटी के रहवासियों ने बुधवार को एसपी राहुल कुमार लोढ़ा को ज्ञापन सौंपा।
रहवासियों ने कहा कि लेनार्ड सिटी एक पॉश रहवासी कॉलोनी है। रेलवे स्टेशन और रेलवे से संबंधित अनेक आफिस नजदीक होने के कारण इस कॉलोनी में अधिकतर रेलवे कर्मचारी परिवार रहते हैं। अभी कुछ दिन पहले कॉलोनी में डीज़ल शेड में कार्यरत जूनियर इंजिनियर लक्ष्य ताम्रकर के घर लाखों रूपए के जेवरात और नगदी की चोरी हुई है। कुछ माह पहले इसी कॉलोनी में भानु सिंह सिसोदिया की रॉयल एनफील्ड बाइक चोरी हो चुकी है। इसकी संबंधित थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी। लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला।
लेनार्ड सामाजिक सोसायटी की तरफ से यह मांग की गई कि पुलिस द्वारा कॉलोनी में रात्रि गश्त की जाए। पुलिस बीट अधिकारी नियुक्त करें तथा कॉलोनी से दो सदस्य सीएलजी नियुक्त किए जाए। पुलिस अधीक्षक ने लेनार्ड सामाजिक सोसायटी के पदाधिकारियों को आशवासन दिया कि चोरियां रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे।
ज्ञापन सौंपने वालो में सोसायटी पदाधिकारी हेतराम विश्नोई, मनीष भाल, नवीन बोकाडिया, लोकेंद्र सिसोदिया, लक्ष्य ताम्रकर, अभिषेक वर्मा, सतेंद्र यादव, जितेन्द्र राजोरा, श्याम चरण शर्मा, संगम त्रिपाठी, दिनेश बौरासी आदि शामिल रहे।

निगम से जुड़ी भी समस्या

लेनार्ड सिटी कॉलोनी में नगर पालिका निगम रतलाम द्वारा कचरा संग्रहण करने के लिए सफाई वाहन की व्यवस्था की गई है। लेकिन सफाई वाहन भी प्रतिदिन नहीं आता है। सोसायटी पदाधिकारियों ने कॉलोनी में सफाई व्यवस्था और यहां धोलावाड़ जल प्रदाय से जोड़ने के लिए निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन उनके निजी सचिव सुभाष गोयल को दिया है। जल प्रदाय एवं सीवरेज प्रभारी भगत सिंह भदौरिया से सोसायटी पदाधिकारियों ने कॉलोनी में जल आपूर्ति तथा सीवरेज लाइन निकासी के लिए चर्चा की गई। भदोरिया ने आश्वस्त किया कि डोसीगांव मल्टी के पास पम्प हाउस में कॉलोनी की सीवरेज लाइन को जोड़ने का प्लान चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.