Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

सर्व ब्राह्मण महासभा के मंच पर ब्रह्म युवा शक्ति का शंखनाद

-महासभा बॉडी की मौजूदगी में युवा शक्ति की कार्यकारिणी का गठन,
-ब्राह्मण समाज के विभिन्न पदाधिकारियों व विशेष उपलब्धि के समाजजनों का सम्मान।


न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। सर्व ब्राह्मण महासभा के बैनरतले ब्रह्म युवा शक्ति का गठन कर समाज में युवा शक्ति का शंखनाद किया गया। महासभा के युवा प्रकोष्ठ के संयोजक ओमप्रकाश त्रिवेदी सहित पदाधिकारियों की मौजूदगी में युवा शक्ति के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा रही। अध्यक्षता राजेश दवे ने की। विशेष अतिथि जिला महामंत्री भाजपा प्रदीप उपाध्याय, राजेश दवे व गुर्जर गौड़ समाज के नगरसभा अध्यक्ष राजेश तिवारी रहे। मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व शंखनाद के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

युवा शक्ति ब्राह्मण समाज को कर सकती है संगठित

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनीषा शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि ब्रह्म युवा शक्ति का गठन स्वागत योग्य पहल है। क्योंकि जो काम युवा कर सकता है, उस काम की समाज में मिसाल बन सकती है। युवा शक्ति ब्राह्मण समाज को संगठित कर सकती है। संस्कारों को बचाने का काम भी ब्राह्मण ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण महापुरुषों के नाम पर किसी मार्ग, चौराहे या बगीचे के नामकरण के महासभा के प्रस्ताव पर अमल करने की दिशा में काम किया जाएगा।
विशेष अतिथि भाजपा नेता प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि ब्राह्मण की अन्य समाज के व्यक्ति की तरह विशेष पहचान होनी चाहिए। इसके लिए ब्राह्मण व्यक्ति घर से निकले तो तिलक लगाकर ही निकले। युवा शक्ति ऐसा प्रयास करे।
राजेश दवे ने कहा कि धरातल पर समाज में जैसे काम होने चाहिए, हम उसमे अभी भी पीछे है। हालांकि ब्राह्मण समाज में प्रतिभा की कमी नही है। लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सहयोग कर उनका सम्मान होना चाहिए।


राजेश तिवारी ने कहा कि गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के भवन निर्माण का नवीनीकरण का जिम्मा उठाया है। इस ओर करने का क्रम जारी है। समाज के युवाओं को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाकर रोज़गार से जोड़ना चाहिए।
नरेंद्र जोशी ने कहा कि युवा शक्ति गठन का लक्ष्य केवल पद लेना नहीं है। बल्कि सभी ब्राह्मण समाज के लोगों की परेशानी व दुख में हमें काम आना है। इससे कि हमें किसी अन्य के हाथ नही जोड़ने पड़े। एक जाजम पर बैठकर एकता का परिचय दें।
कार्यक्रम में ब्रह्म युवा शक्ति की 51 सदस्यीय कार्यकारिणी गठन के बाद सभी को शपथ दिलाई गई।

इनका स्वागत इन्होंने किया

इससे पहले कार्यक्रम में मौजूद सुनीता पाठक ने निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा का स्वागत किया। इसी तरह परामर्शदाता शांतिलाल शर्मा ने प्रदीप उपाध्याय,
पूर्व प्राचार्य जीके शर्मा ने राजेश तिवारी, सत्येंद्र जोशी ने राजेश दवे, ओमप्रकाश त्रिवेदी ने मंचासीन पंडित संजय दवे, विजय शर्मा ने शांतिलाल शर्मा, महासभा अध्यक्ष नरेंद्र जोशी ने शुक्ला, विजय शर्मा ने ओमप्रकाश त्रिवेदी तथा का मीडिया प्रभारी प्रशांत व्यास ने भाजपा नेता अजय तिवारी का स्वागत किया। इस क्रम में रामेश्वर यात्रा से लौटे नरेन्द्र व श्रीमती पुरोहित का सम्मान किया। वहीं कौशल्या त्रिवेदी व सोना शर्मा ने योरोप यात्रा से लौटी गीता दवे व उषा दवे का सम्मान किया।

कार्यक्रम में संगठन मंत्री राजु हॉकी, पार्षद सपना तिवारी, मनीषा व्यास, धर्मेंद्र व्यास, युवा ब्रह्म शक्ति अध्यक्ष नरेश शर्मा, सचिव नवदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष देवेश व्यास तथा एमआर एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा का भी सम्मान किया गया।
अतिथि परिचय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी ने दिया। संचालन नरेंद्र तिवारी ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds