Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

रेलवे जूनियर इंजीनियर के सुने घर में दिन दहाड़े चोरी, लाखों रूपए के सोने के जेवर व नगदी चुरा ले गए चोर

-शहर की लेनार्ड सिटी में दोपहर की घटना, गेट का लॉक तोड़कर की गई वारदात
-6लाख रुपए कीमत के 100 ग्राम वजनी सोने के जेवर व 5 हजार रूपए नगदी चोरी।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। शहर की लेनार्ड सिटी निवासी रेलवे डीजल शेड में कार्यरत जूनियर इंजीनियर के सुने घर में दिन दहाड़े चोरी की वारदात हुई। इसमे चोर मुख्य गेट का लॉक तोड़कर घर में घुसे तथा आलमारी में रखे सोने के जेवर व 5 हजार रुपए नगदी चुरा ले गए। करीब 100 ग्राम वजनी जेवर चोरी में 6 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।
जूनियर इंजीनियर लक्ष्य ताम्रकर ने बताया कि परिवार में हम पति पत्नी और बच्चा साथ घर पर रहते है। पैतृक घर सीहोर है। कुछ दिनों से मां सीहोर से रतलाम रहने आई थी। रविवार को वह मां को वापस घर छोड़ने सीहोर गया था। घर अकेले रहने पर पत्नी बच्चे को लेकर रतलाम में ही रिस्तेदार के यहां चली गई।


सोमवार शाम को उसे रतलाम लौटना था। इसलिए दोपहर बाद पत्नी रिश्तेदार के यहां से वापस लेनार्ड सिटी स्थित घर आ गई। तब उसे गेट खुला मिला तथा सेंट्रल लॉक टूटा दिखाई दिया। घबराई पत्नी अंदर गई तो आलमारी खुली मिली तथा इसमे रखे जेवर तथा 5 हजार रूपए नहीं थे।
जूनियर इंजीनियर ताम्रकर ने बताया कि सीहोर से रतलाम आते समय पत्नी ने उसे फोन पर वारदात की जानकारी दी। तब पत्नी रिश्तेदार के साथ पुलिस थाने गई है। फिलहाल चोरी हुए जेवर करीब 100 ग्राम वजनी थे। घर पहुंचकर देखने और पता चलेगा कि चोरी में और क्या गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds