Logo
ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ... गुलाब उद्यान में गूंजे मधुर युगल गीत, देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा 'अनमोल सुर सफ... मां त्रिपुरासुंदरी में उमड़ेगा आस्था का सैलाब....11 अक्टूबर को उज्जैन से उमराई तक निकलेगी भव्य "दर्शन... रेलवे पीईटी में फिर धराए मुन्नाभाई.... ग्रुप-डी दौड़ में बायोमेट्रिक से खुला फर्जीवाड़े का राज

महापुरुषों के स्टेच्यू व स्मारक बन गए थे विज्ञापन स्थल, राजपूत समाज ने आखिर ले ली आपत्ति

-महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति ने विरोध में नगर निगम आयुक्त को सौपा ज्ञापन।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। शहर में महापुरुषों के स्टेच्यू, स्मारक व धार्मिक स्थलों को राजनैतिक, सामाजिक संगठनों द्वारा विज्ञापन स्थल के रूप में उपयोग कर आए दिन वहां फ्लेक्स व हार्डिंग लगाए जा रहे थे। अब राजपूत समाज इसके विरोध में आ खड़ा हुआ है। महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति ने इसके खिलाफ नगर निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा है।
समिति के नरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि महापुरुषों के स्टेच्यू व स्मारक व धार्मिक स्थान लोगों की आस्था व श्रद्धा के केंद्र है। इनसे शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिल रहा है। लेकिन आए दिन प्रसार प्रचार के लिए इनका उपयोग विज्ञापन होर्डिंग्स लगाने में किया जा रहा है। इनकी प्रतिमाओं के आसपास लगी जालियों और दीवारों पर फ्लेक्स, पोस्टर व बैनर लगा देने ने लोगों की आस्था पर ठेस पहुंच रही है। इससे सौंदर्यीकरण भी बाधित हो रहा है। इन स्थानो से पोस्टर, बैनर सहित अन्य विज्ञापन सामग्री हटाई जाए। बल्कि ऐसा कृत्य करने पर संबंधित के खिलाफ कानूनन कार्रवाई की जाए। इस मौके पर लाखनसिंह राजावत, नरेन्द्र सिंह सोलंकी, गोविंद सिंह चौहान सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.