Logo
ब्रेकिंग
जीएम साहब, अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा रही है...यह तो सीधे बोर्ड पॉलिसी की अवहेलना, रेल संगठन पदाधिक... ये कैसा डेवलपमेंट....रेलवे में बन रहे सीसी रोड की गुणवत्ता पर सवाल, बगैर पर्याप्त बेस के डाल रहे मटे... सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन

मानसून के पहले नालों की सफ़ाई भूले, क्विंटलों गाद व कचरा जमा, तेज बारिश हुई तो ओवरफ्लो तय

-शहर के अधिकांश नालों के यहीं हाल, निगम की अनदेखी बनेगी परेशानी का सबब।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। मानसून की आमद से पहले लगता है नगर निगम के जिम्मेदार शहर के नालों की साफ सफाई करना भूल गए। एक दो नहीं, बल्कि शहर के अधिकांश नालो में अनदेखी साफ बयां कर रही है। इनमें क्विंटलों कचरा व बड़ी मात्रा में गाद अभी भी जमा है। तेज बारिश हुई तो नालों के ओवरफ्लो की समस्या रहेगी तथा शहर के उन क्षेत्रों की शक्ल बिगड़ना तय है, जहां से ये नाले गुजर रहे है। नालों की सफ़ाई में कोताही को लेकर अब कांग्रेस के नेता सीधे सवाल उठा रहे है।
मालूम हो कि शुक्रवार को धोलावाड़ डेम पहुंचे
नगर निगम महापौर प्रहलाद पटेल ने ट्रेंच खुदाई के लिए पोकलेन मशीन आने में देरी को देखते स्वयं पानी मे उतरकर मिट्टी निकलना शुरू कर दी थी। दूसरी ओर शहर में नालों के लिए पर्याप्त संसाधन व सफाई गैंग मौजूद है। इसके बावजूद अधिकांश नाले कचरे से पटे है।

इन एरिया में ओवरफ्लो, बस्तियों में घुसता है पानी

शहर के प्रमुख एरिया शास्त्री नगर, टाटा नगर, हाट रोड, जवाहर नगर, पीएनटी कॉलोनी, जनता कॉलोनी सहित कुछ मुस्लिम बस्तियों के बीच से गुजर रहे करीब एक दर्जन प्रमुख नाले तेज बारिश के दौरान वैसे भी ओवरफ्लो होते है। इन एरिया के नाले पर अतिक्रमण के चलते वैसे ही संकरे हो गए है। अब इनकी सफाई न होने से यह समस्या और भी विकराल हो सकती है।

नगर निगम के जिम्मेदार आँख मूंदे बैठे है
इस मामले में कांग्रेसी नेता व पार्षद यास्मीन शेरानी का कहना है कि पहले कभी नालों के सफाई की ऐसी समस्या नहीं रही है। वर्तमान परिषद के जिम्मेदार लोग जनता की इस समस्या को लेकर बेखबर है। वे पूरी तरह से आंखें मूंदे बैठे है। नालों में क्विंटलों कचरा जमा है। बारिश का पानी कहां जाएगा, कैसे निकलेगा। सीधी बात है कि आसपास रह रहे लोगों के घरों में ही घुसेगा। लोगों को परेशानी होगी तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।
इधर, मामले में स्वास्थ्य प्रभारी विशाल शर्मा से जानकारी लेनाचाही लेकिन उनका मोबाइल लगातार स्वीच ऑफ आ रहा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds