Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

गुरुकुल की योजना इसलिए जरूरी कि नई पीढ़ी को शस्त्र-शास्त्र, वेद- पुराण एवं संस्कृत ज्ञान हो सके

-दसनाम गोस्वामी समाज सेवा समिति की बैठक बरबड़ में आयोजित की गई।
-गोस्वामी समाज को संगठित करने पर बैठक में की गई चर्चा।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। नई पीढ़ी को शस्त्र-शास्त्र, वेद-पुराण एवं संस्कृत ज्ञान में पारंगत हो। इस परम्परा के लिए जागरूक करते हुए गुरुकुल की योजना बनाना जरूरी है।
श्रीदसनाम गोस्वामी समाज की बैठक का आयोजन रविवार सुबह बरबड़ हनुमान मंदिर स्थित हॉल में किया गया। जिसमें समाजजनों ने सर्वानुमति से इन मुद्दों पर चर्चा कर सर्वानुमति से सहमति दी गई।
यह चर्चा की गई कि रतलाम मंडल के संपूर्ण गोस्वामी समाज को एक स्थान पर एकत्रित किया जाए। गोस्वामी समाज को संगठित करने के लिए हर व्यक्ति में समाज के प्रति सेवा, सहयोग और समर्पण का भाव उत्पन्न किया जाए।
बैठक में समाज की प्रतिभाओं व वरिष्ठ समाजजनों का सम्मान किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से मंडल के महत भंवर गिरी गोस्वामी, श्री दसनाम गोस्वामी, समाज सेवा समिति अध्यक्ष प्रकाशगिरी गोस्वामी, उपाध्यक्ष दशरथगिरी गोस्वामी, सचिव विनोदगिरी गोस्वामी, कोषाध्यक्ष मुकेशभारती गोस्वामी, संयुक्त सचिव जसवंतगिरी गोस्वामीमहेंद्र गिरी, शिव भारती, उमरावगिरी, विक्रमगिरी, संजय पूरी, रमेश गिरी, मुकेश पूरी, अरविन्द भारती आदि समिति सदस्य और समाजजन उपस्थित थे। इस अवसर पर समाज के कई वरिष्ठ एवं युवाओं का सम्मान भी किया गया।
बैठक में फैसला लिया गया कि समाधि स्थल की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाए। समिति का उद्देश्य गोस्वामी समाज को संगठित और सशक्त बनाना है। साथ ही समाधि स्थल नहीं होने पर जमीन की मांग को लेकर जिला कलेक्टर के नाम मंगलवार 20 जून को ज्ञापन भी दिया जाएगा। समिति के सभी सदस्य शामिल होकर समाज को नई दिशा में आगे बढ़ाने के लिए एकत्र होकर ज्ञापन में शामिल हो।

समाज की प्रतिभाओं को करेंगे सम्मानित

बैठक में इस मुद्दे पर भी चर्चा की गई कि समाज की प्रतिभाओं तथा समाज सेवा में योगदान देने वाले महंत जनों का सम्मान किया जाए। हर गांव में गोस्वामी समाज के लिए समाधि स्थल की भूमि आवंटित कराने के साथ ही समाज की नई पीढ़ी को शस्त्र-शास्त्र, वेद-पुराण एवं संस्कृत ज्ञान में परम्परा के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए गुरुकुल की योजना के अलावा समाज की एक धर्मशाला हो इसके लिए कार्य योजना बनाना होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.