Logo
ब्रेकिंग
रेलवे पीरियॉडिकल तबादलों की प्रकिया बेपटरी....नियम ताक पर, चहेते कर्मचारियों का बचाव, 8 लाख रुपए बका... शासकीय धन के दुरुपयोग का नज़ारा....रतलाम में रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप का बड़ा खेल, चवन्नी के सामान का 10... रेलवे डीज़ल शेड में दिखा उत्साह... भगवान विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन, रेलकर्मियों ने ली सुख-समृद्ध... रतलाम रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप में ऐसी धांधलियां: मनमाने टीए क्लेम से सरकार को चपत, रेलवे ऑफिस परिसर बन... यात्री सुविधा की पहल....चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर अब फतेहाबाद तक चलेगी, जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के ... रेलवे CCTC कैडर: पैनल आउट... लिस्ट पर बवाल, पदोन्नति पर सवाल, सीनियर पैनल से बाहर, जूनियरों को मिले... कमीशन की मशीन बना रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप?... अल्प शिक्षित कर्मचारी को दी इंचार्ज की बागडौर, बंगलों पर... ग्राम बनबटी व खाचरौद की ये बेटियां कर रही क़माल...पढ़ाई की सफलता रंग लाई, प्रेमलता ने GMC भोपाल में MB... अभियंता दिवस पर नवाचारी विद्यार्थियों का सम्मान....अनिल झालानी बोले- नवाचार को अभियंता का कर्तव्यबोध... लापरवाही का अड्डा बना रतलाम मंडल रेलवे अस्पताल: करोड़ों का फंड स्वाहा, एसी बंद और छुट्टियों के नाम पर...

रनिंग स्टाफ की मांगों पर सहमति नहीं, विरोध प्रदर्शन तेज

-संयुक्त मोर्चा पदाधिकारी ने कहा प्रशासन का अड़ियल रवैया, प्रदर्शन जारी रहेगा।

न्यूज जंक्शन-18

रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन एवं वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के संयुक्त तत्वाधान में क्रू लॉबी परिसर रतलाम में लगातार 11 जून को छठे दिन भी रनिंग स्टाफ का प्रदर्शन जारी रहा। मामले में प्रशासन का अभी भी अडियल रवैया है। रतलाम-गोधरा-रतलाम के वर्किंग को लेकर रेल प्रशासन द्वारा रनिंग स्टाफ की मांगों पर सहमति नहीं बनी है।  इस कारण यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

संयुक्त मोर्चा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रतलाम-गोधरा-रतलाम का संपूर्ण वर्किंग रतलाम मंडल का है। परंतु प्रशासन की जिद एवं तानाशाही रवैए के कारण गोधरा मुख्यालय का क्रू रतलाम तक गाड़ी लेकर आ रहा है। जब तक गोधरा मुख्यालय के क्रू द्वारा रतलाम का एलआरडी एवं वर्किंग बंद नहीं किया जाएगा। यह विरोध प्रदर्शन प्दोनों मान्यता प्राप्त फेडरेशन के तत्वाधान में निरंतर चलता रहेगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान मनोहर सिंह बारठ मंडल मंत्री वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन,  हर्देश पांडे, नरेंद्र सिंह सोलंकी सहायक मण्डल मंत्री, कुलदीप चौहान सचिव मैकेनिकल ब्रांच, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के दीपक गुप्ता, बेनीप्रसाद मीना, कपिल गुर्जर, पंकज  पवार, पीयूष व्यास,  शिवनाथ बघेल सहित रनिंग के सैकड़ों साथी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.