Logo
ब्रेकिंग
रेलवे पीरियॉडिकल तबादलों की प्रकिया बेपटरी....नियम ताक पर, चहेते कर्मचारियों का बचाव, 8 लाख रुपए बका... शासकीय धन के दुरुपयोग का नज़ारा....रतलाम में रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप का बड़ा खेल, चवन्नी के सामान का 10... रेलवे डीज़ल शेड में दिखा उत्साह... भगवान विश्वकर्मा जयंती का भव्य आयोजन, रेलकर्मियों ने ली सुख-समृद्ध... रतलाम रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप में ऐसी धांधलियां: मनमाने टीए क्लेम से सरकार को चपत, रेलवे ऑफिस परिसर बन... यात्री सुविधा की पहल....चित्तौड़गढ़-उज्जैन पैसेंजर अब फतेहाबाद तक चलेगी, जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस के ... रेलवे CCTC कैडर: पैनल आउट... लिस्ट पर बवाल, पदोन्नति पर सवाल, सीनियर पैनल से बाहर, जूनियरों को मिले... कमीशन की मशीन बना रेलवे ट्रैफिक वर्कशॉप?... अल्प शिक्षित कर्मचारी को दी इंचार्ज की बागडौर, बंगलों पर... ग्राम बनबटी व खाचरौद की ये बेटियां कर रही क़माल...पढ़ाई की सफलता रंग लाई, प्रेमलता ने GMC भोपाल में MB... अभियंता दिवस पर नवाचारी विद्यार्थियों का सम्मान....अनिल झालानी बोले- नवाचार को अभियंता का कर्तव्यबोध... लापरवाही का अड्डा बना रतलाम मंडल रेलवे अस्पताल: करोड़ों का फंड स्वाहा, एसी बंद और छुट्टियों के नाम पर...

लाडली बहना योजना: शिवराजसिंह चौहान की घोषणा पर विधायक काश्यप ने दिया धन्यवाद

-चरणबद्ध तरीके से 3000 रुपए दिए जाने की मुख्यमंत्री की घोषणा का मामला।

न्यूज जंक्शन-18

रतलाम। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा एक हजार रुपए की राशि को चरणबद्ध तरीके से भविष्य में बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिमाह करने की घोषणा करने पर विधायक चेतन्य काश्यप ने मुख्यमंत्री चौहान को धन्यवाद ज्ञापित किया है। काश्यप ने कहा कि यह योजना बहनों के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव लाएगी। इसके माध्यम से बहने सामाजिक-आर्थिक रूप से सुदृढ़ होगी। इस योजना से महिलाएं सशक्त बनेगी और छोटे-मोटे कामों के लिए उन्हे किसी की ओर का मुंह नहीं देखना पड़ेगा। महिलाओं को सशक्त बनाने की पूरे विश्व की यह एकमात्र योजना है। इसके पूर्व लाडली लक्ष्मी योजना लागू किए जाने से उसके माध्यम से बालिकाओं के जन्म दर में वृद्धि हुई है। अब प्रदेश की सवा करोड़ लाडली बहना को योजना का लाभ देकर उनके खाते में शुरुआती चरण में एक-एक हजार रुपए की राशि अंतरित की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.