Logo
ब्रेकिंग
भंडारे में भक्ति का नज़ारा...गर्मी भी नहीं डिगा सकी आस्था, भोजन प्रसादी के बाद ठंडी छाछ ने दी राहत पहले दिन ही बच्चों ने सीखे बास्केटबॉल के गुर ....25 जून तक आयोजित ग्रीष्मकालीन कैंप का शुभारंभ, अंतर... रेलवे स्टेशन पर घायल बंदर का रेस्क्यू.... वन विभाग की टीम के प्रयासों के बावजूद जाल में नहीं आया दर्द से पीड़ित, मजबूरी से आहत वानरराज, रेलवे इलेक्ट्रिक लाइन के करंट से झुलसी पूंछ एसबीआई औद्योगिक क्षेत्र शाखा के नए बीएम पालीवाल ने पद संभाला, बोले- ग्राहक सेवा व सुविधा सर्वोपरी सिंधी भाषा को समाज में बढ़ावा दिया जाए, नई पीढ़ी को बोलना अनिवार्य करें खेलों में समर्पण की सराहना....आरडीएसए अध्यक्ष डीआरएम ने मैदान में किया पूर्व डब्ल्युएलआई चांदवानी का... दूसरे सौपान में "लफ़्ज़ों का सफ़र"....बिखरे साहित्य और शायरी के रंग, हास्य फुहारों में खूब गुदगुदाय... रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा....तीन दिवसीय आयोजन 13 से, संगीत उत्सव नानीबाई का मायरा व भजन स... इंदौर-जोधपुर ट्रेन जैसलमेर तक चलाई जाएं.... पुष्करणा ब्राह्मण समाजजन सांसद शंकर लालवानी से मिले, की ...

ओल्ड पेंशन बहाली को लेकर आज हल्लाबोल, मशाल हाथ में लिए निकलेंगे रैली

-शाम 7 बजे रेलवे अस्पताल से शुरू होगी रैली, यूनियन कार्यालय पहुंचेगी।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। ओल्ड पेंशन बहाली को लेकर 21 मई रविवार को शाम 7 बजे जुलूस की शक्ल में मशाल रैली निकाली जाएगी।
रैली की शुरुआत मंडल चिकित्सालय रतलाम से होगी। रेलवे कॉलोनी, दो बत्ती होते हुए रेलवे स्टेशन स्थित यूनियन कार्यालय पहुंचेगी। नारेबाजी कर न्यू पेंशन स्कीम का जमकर विरोध किया जाएगा।
यूनियन के सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन एवं वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन एवं संयुक्त मोर्चा एनजेसीए और आईआरएमओपीएस के आह्वान पर यह आयोजन किया जा रहा है। मशाल जुलूस निकालकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। भारत सरकार को ओल्ड पेंशन स्कीम पूरे देश में लागू करने के लिए मजबूर किया जाएगा। सभी मंडली पदाधिकारी, शाखा सचिव, शाखा अध्यक्ष, महिला समिति एवं युवा समिति यूनियन के सभी शाखा पदाधिकारी, सक्रिय कार्यकर्ता एवं सभी युवा साथी जिन्हें ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ नहीं मिल रहा है। वे सभी अधिक से अधिक संख्या में शामिल उक्त आंदोलन को मजबूती प्रदान करें। अपनी बुलंद आवाज को केंद्र सरकार तक पहुंचाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.