Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

130 करोड़ की लागत से रतलाम जिले में विद्युत अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण होगा

-विद्युत हानियों को कम करने का भी मिलेगा बिजली कंपनी जो लाभ।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के तहत रतलाम जिले की विद्युत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने एवं विद्युत हानियों को कम करने के लिए 130 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसमें भारत सरकार द्वारा रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के तहत और राज्य सरकार की मदद से दोनों कार्य शामिल हैं। लोगों को कम वोल्टेज सहित अन्य समस्याओं से निजात मिलेगी। वहीं कंपनी को बिजली हानि कम करने संबंधी लाभ भी मिलेगा।ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि नए कार्यों से जिले की आगामी दस वर्षों की बिजली मांग गुणवत्ता के साथ पूरी की जा सकेगी।
मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि स्वीकृत किए गए कार्यों को प्राथमिकता से जल्दी से पूरा करवाया जाएगा। इससे रतलाम जिले की लगभग 15 लाख की जनसंख्या लाभान्वित होगी। ये सभी कार्य 2 वर्ष में पूर्ण होंगे। रतलाम के अधीक्षण यंत्री एस.सी. वर्मा को नोडल अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।

ये होंगे सुदृढ़ीकरण के काम

-09 नवीन 33/11केवी उपकेंद्र निर्माण किया जाएगा।
-वोल्टेज सुधार के लिए 28 स्थानों पर कैपेसिटर बैंक स्थापना।
-उपकेंद्रों में क्षमता वृद्धि , 450 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना, 440 किलोमीटर निम्न दाब लाइनों का केबलिंग लगाई जाएंगी।
-नई लाइन का कार्य कार्य एवं 50 किमी 33 तथा 11 के व्ही उच्च दाब फीडरों के विभक्तिकरण किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.