Logo
ब्रेकिंग
बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क... ​रतलाम में ट्रेन और कार की टक्कर: सेजावत-बंजली बायपास रेलवे फाटक पर टला बड़ा हादसा, डीआरएम ने दिए उच्... लेखा-जोखा के बीच कथा श्रवण....बोनस भुगतान की पूर्णाहुति के बाद लेखा विभाग की सत्यनारायण भगवान को आहु... आधे घंटे में खातों में ट्रांसफर बोनस राशि...भारतीय रेलवे में रतलाम मंडल सिरमौर, रिकॉर्ड समय में किया... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रतलाम पहुंचे....मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी स्वर्गीय श्रीमती तेजकुंवर ब...

रेलवे गार्ड को बूस्टर लाभ: अतिरिक्त वेतनवृद्धि, ऊपर से मिलेगा 3 साल का एरियर

-वेरे मजदूर संघ का प्रयास, नकारे आदेश को रेल प्रशासन ने स्वीकारा
-45 गार्ड को लाभ देने के रेलवे ने गुरुवार जारी किए आदेश

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रनिंग के दौरान ट्रेनों का पूरा मैनेजमेंट करने वाले रेलवे गार्ड (ट्रेन मैनेजर) को रेलवे से बूस्टर लाभ मिलने वाला है। रेलवे ने आदेश जारी किए। इसमें 45 गार्ड को अतिरिक्त वेतनवृद्धि मिलेगी। साथ ही 3 साल का एरियर भी मिलेगा। हालांकि रेल प्रशासन ने पहले इस मांग को खारिज कर जारी आदेश में सिरे से नकार दिया था। लेकिन मजदूर संघ के प्रयास से यह संभव हुआ है। प्रशासन को दोबारा लाभ के आदेश जारी करने पड़े।
रेलवे गार्ड चंपालाल गडवानी ब गौरव संत ने इस मामले में न्यूज जक्शन-18 को जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि रेल प्रशासन ने 13 फरवरी 2023 को नकारात्मक आदेश दिए थे। इसमें कहा गया था कि कर्मचारियों ने संशोधित वेतन नियमावली 2016 के नियम 10 के तहत वेतन निर्धारण संबंधी कर्मचारियों के आवेदन 3, 6 व 10 फरवरी 2023 को कार्यालय में प्राप्त जरूर हुए। लेकिन यह नियत समयावधि के बाद प्राप्त हुए। इसलिए इन पर विचार नही किया जा सकता।

मजदूर संघ का दखल काम आया

इस मामले में मजदूर संघ ने कर्मचारियों के साथ की गई अनदेखी को संज्ञान में लिया। रेल प्रशासन को वरिष्ठ ट्रेन मैनेजर गुड्स वेतन निर्धारित के विकल्प पर माह जुलाई 2019 से वेतन निर्धारण उपरांत अगली वार्षिक वेतनवृद्धि माह जनवरी 2020 से देने व एरियर भुगतान संबंधी कार्यवाही की मांग की गई। इसके बारे में तथ्यात्मक जानकारी से भी रेल प्रशासन को अवगत कराया। कर्मचारियों को नकारने के बावजूद रेल प्रशासन को मजदूर संघ के आगे झुकना पड़ा। आखिरकार गुरुवार को आदेश जारी किए गए।
इधर, लाभान्वित हो रहे गार्ड का कहना है कि मंडल मंत्री अभिलाष नागर, चंपालाल गडवानी के नेतृत्व एवं गौरव संत के प्रयासों से यह संभव हो पाया है।
मंड़ल मंत्री नागर, सहायक महामंत्री बीके गर्ग व अध्यक्ष रफीक मंसूरी ने इसे सभी कर्मचारियों की जीत बताया।

जानकारी एक नजर में

-61 गार्ड ने किए थे प्रशासन को वेतन निर्धारण के आवेदन।
-45 ट्रैन मैनेजर गुड्स को मिलेगा वरिष्ठता का लाभ।
-अतिरिक्त वेतनवृद्धि, 3 साल का मिलेगा एरियर।
-12 गार्ड पहले ले चुके हैं वेतन निर्धारण का लाभ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.