Logo
ब्रेकिंग
ऐसी अफसरशाही....रेलवे क्वार्टर्स मेंटेनेंस में रस्म अदायगी...हक के लिए बोलने की सज़ा, जिसने शिकायत की... भंडारे में भक्ति का नज़ारा...गर्मी भी नहीं डिगा सकी आस्था, भोजन प्रसादी के बाद ठंडी छाछ ने दी राहत पहले दिन ही बच्चों ने सीखे बास्केटबॉल के गुर ....25 जून तक आयोजित ग्रीष्मकालीन कैंप का शुभारंभ, अंतर... रेलवे स्टेशन पर घायल बंदर का रेस्क्यू.... वन विभाग की टीम के प्रयासों के बावजूद जाल में नहीं आया दर्द से पीड़ित, मजबूरी से आहत वानरराज, रेलवे इलेक्ट्रिक लाइन के करंट से झुलसी पूंछ एसबीआई औद्योगिक क्षेत्र शाखा के नए बीएम पालीवाल ने पद संभाला, बोले- ग्राहक सेवा व सुविधा सर्वोपरी सिंधी भाषा को समाज में बढ़ावा दिया जाए, नई पीढ़ी को बोलना अनिवार्य करें खेलों में समर्पण की सराहना....आरडीएसए अध्यक्ष डीआरएम ने मैदान में किया पूर्व डब्ल्युएलआई चांदवानी का... दूसरे सौपान में "लफ़्ज़ों का सफ़र"....बिखरे साहित्य और शायरी के रंग, हास्य फुहारों में खूब गुदगुदाय... रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा....तीन दिवसीय आयोजन 13 से, संगीत उत्सव नानीबाई का मायरा व भजन स...

पुलिस थानों पर लगे ठुमके, लाइन में उड़ा रंग गुलाल

-कलेक्टर, डीआईजी व एसपी ने जमकर खेली होली

रतलाम, न्यूज जंक्शन-18
आम दिनों वर्दी में अनुशासित दिखाई देने वाले पुलिसकर्मी गुरुवार को पूरी मस्ती में थे तो जिले के आला अधिकारी का होली रंग पूरा शबाब पर था। सभी ड्यूटी का तनाव भूलकर अपनी मस्ती में मस्त रंग-गुलाल उड़ाते दिखाई दिए। पुलिस की होली का आलम यह रहा कि थानों पर होली के फिल्मी गानों पर ठुमके लगे। वहीं कलेक्टर, डीआईजी व एसपी पर भी जमकर होली का रंग चढ़ा।
एक दिन पूर्व धुलेंडी पर कानून व्यवस्था सम्हालने के बाद मानों पुलिस को अपनी होली का इंतजार था। औद्योगिक क्षेत्र थाना से सटे महिला पुलिस थाना परिसर में होली गीतों पर जमकर डांस हुए। यही आलम अन्य थाना परिसर में भी रहा।
इधर, सिविल लाइन व डीआईजी बंगले पर अधिकारियों को जमकर होली चढ़ी। डीआईजी सुशांत सक्सेना, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी , कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी, एएसपी सुनील पाटीदार, सीएसपी हेमंत चौहान सहित थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.