Logo
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रतलाम पहुंचे....मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी स्वर्गीय श्रीमती तेजकुंवर ब... महू-निमारखेड़ी रूट पर लोको पायलटों लेकर जा रही रेलवे की अनुबंधित कार दुर्घटनाग्रस्त, ग्रामीणों ने कर्... CCCTS पदोन्नत्ति में फिर अनियमितता के आरोप....पात्र कर्मचारियों की अनदेखी, यूनियन ने DRM को लिखा पत्... सिंहस्थ के काम के लगे चौके-छक्के, 'आयुष भैया' पहुंचे अहिल्या नगरी, भोले भंडारी को भी ले गए..., बिलो... कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को मातृशोक.....धर्मपरायण एवं समाजसेवी श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप का निध... नवप्रवेशित फार्मेसी विद्यार्थियों का फूलों और गीतों से स्वागत...... रॉयल कॉलेज चेयरमैन प्रमोद गुगालि... कॉलर पकड़ने वाला सिंग्नल फेलियर मेमो.... मोरवानी रेलवे स्टेशन पर सिग्नल मेमो को लेकर स्टेशन मास्टर व ... रेलवे जीएम से पीआरकेपी की वार्ता, दिया अधिवेशन का निमंत्रण....पश्चिम रेलवे कर्मचारियों के अधिकारों क... साहब के कोप, मैडम के 'तेवर' और आयुष साहब पर मंतर!....आपको इंजीनियर किसने बना दिया?" बाबा रजनीश का चढ़... रेलवे स्टेशन पर बुलेरो कार की पिछली सीट पर मिला ड्राइवर का शव, अर्द्धनग्न हालत में मिली लाश; जांच मे...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रतलाम पहुंचे….मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी स्वर्गीय श्रीमती तेजकुंवर बाई के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी स्वर्गीय श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने रतलाम पहुंचे। उन्होंने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज रतलाम स्थित विसाजी मेंशन, स्टेशन रोड पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वर्गीय श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप के जीवन का स्मरण करते हुए कहा कि उन्हें भी माताजी का स्नेह सदैव मिलता रहा। उन्होंने कुक्षी जैसे छोटे स्थान से अपनी जीवन यात्रा प्रारंभ की। पति के निधन के बाद उन्होंने अपनी छोटी-छोटी संतानों को संभाला और उन्हें संस्कारों के साथ आगे बढ़ाया। उन्होंने दूरदृष्टि के साथ अपने पुत्रों को कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी और परिवार को सुदृढ़ आधार प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संतान ही अमरता की निशानी है। स्वर्गीय श्रीमती तेजकुंवरबाई काश्यप ने अपने उत्तराधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपकर उनकी कार्ययात्रा को आगे बढ़ते हुए देखा। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन जरूरतमंद परिवारों के पुनर्वास, स्वावलंबन और संस्कार निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि तेजकुंवरबाई के नाम में ही तेज समाहित था और उनका तेज सदैव सबके कल्याण के लिए रहा। उन्होंने उनके जीवन की यात्रा को निकट से देखा है। मुख्यमंत्र ने दिवंगत पुण्यात्मा को शत-शत नमन करते हुए परमात्मा के श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.