न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम जिला बैडमिंटन संघ एवं रतलाम मंडल खेल संघ, पश्चिम रेलवे के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे अधिकारी क्लब स्थित बैडमिंटन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफल आयोजन 1 से 4 अक्टूबर तक किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15 एवं अंडर-17 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों के साथ पुरुष वर्ग में लकी डबल्स स्पर्धा आयोजित की गई।

प्रतियोगिता का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं एमआईसी सदस्य तथा पार्षद भगत सिंह भदौरिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा डॉ. अर्चना शर्मा रहीं। कार्यक्रम में रतलाम मंडल खेल संघ के अध्यक्ष डॉ. अश्विनी कुमार, मंडल खेल अधिकारी पीयूष पांडे, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी कैलाश सोमनाथ गायकवाड़ सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा विभिन्न आयु वर्गों के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बालक वर्ग में परिणाम:
अंडर-11 में वैष्णव विजेता एवं रिधान सोलंकी उपविजेता रहे। अंडर-13 में दिव्यांश त्रिवेदी विजेता एवं कार्तिक बैरागी उपविजेता रहे। अंडर-15 में रेहान खान (जावरा) विजेता एवं उज़ैर शाह (जावरा) उपविजेता रहे। अंडर-17 में आदित्य कटोड़ा विजेता एवं चिराग खंडा उपविजेता रहे।
बालिका वर्ग में परिणाम:
अंडर-11 में अद्विता राय विजेता रहीं। अंडर-13 में कश्वी पवार विजेता एवं अवनी सांखला।उपविजेता रहीं। अंडर-15 में अवनी पाटीदार विजेता एवं अन्वी साकलेचा उपविजेता रहीं। अंडर-17 में अन्वी गुप्ता विजेता एवं काव्या सोलंकी उपविजेता रहीं।
प्रतियोगिता में रेफरी के रूप में भूमि, सुमित कटियार, संभव सांखला, मंत्रा जैन, तीर्थ अमिया पंवार, प्राचीति गेरा एवं सिद्धि साकला।ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लकी डबल्स स्पर्धा में संस्कार घोटा, असद खान एवं उप्पी विजेता रहे। जबकि रमेश पिपाड़ा एवं केशव साकला ने भी प्रतियोगिता के सफल संचालन में सहयोग किया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में रतलाम जिला बैडमिंटन संघ के सचिव व आयोजन समिति तथा शटल स्पोर्ट्स अकादमी के हरिश्चंद्रवानी, उपाध्यक्ष अशोक पोरवाल, विम्पी छाबड़ा, रमेश पिला, विजय मालवीय, मनोज ललवानी, दीपक पुरोहित, मुकेश मेहता, जगदीश श्रीवास्तव, कौशल दास, कपिल एवं अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
आयोजकों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों, निर्णायकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी बैडमिंटन खेल को बढ़ावा देने तथा जिले के खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।
