Logo
ब्रेकिंग
पिता का सपना था, बेटी ने साकार किया....पिता बेकरी में काम करते रहे, बेटी डॉक्टर बनने में जुटी रही, आ... सेंटर के फर्नीचर और सिस्टम टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता....? उज्जैन में जोनल ट्रेनिंग सेंटर तैयार, ... जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित ​आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 42 पेटी अवैध शराब के साथ तुफान गाड़ी जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार रतलाम में पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् का 24वाँ ज़ोनल अधिवेशन 25 को...., पुरानी पेंशन और 8वें वेतन आ... रेलवे में लाखों का ऐसा मेंटेनेंस और डेवलपमेंट, 15 दिन पहले लगे ब्लॉक धंसे, मटेरियल तो माशाअल्लाह, अफ... स्वच्छता ही सेवा' का निकला दम: 2 अक्टूबर बीतते ही रेलवे ग्राउंड में पसरा कचरा और गंदगी का अंबार- देख... जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज....4 अक्टूबर तक विभिन्न वर्गों के मुकाबलें, वुडन कोर्ट पर भिड़ेंग... रतलाम में 'सेवा यात्रा' का फीका स्वागत: मंच और होर्डिंग से दूरी, नदारद दिखे युवा मोर्चा के 'झांकीबाज... मजदूर संघ के रक्तदान शिविर में 111 यूनिट रक्तदान, डीआरएम ने कहा- 'मैंने अब तक 15 बार रक्तदान किया, ...

सेंटर के फर्नीचर और सिस्टम टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता….? उज्जैन में जोनल ट्रेनिंग सेंटर तैयार, 15 अक्टूबर को GM करेंगे उद्घाटन

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम रेल मंडल के उज्जैन स्थित नवनिर्मित जोनल ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सर्वसुविधायुक्त इस ट्रेनिंग सेंटर की अत्याधुनिक बिल्डिंग बनकर तैयार हो चुकी है, जिसका औपचारिक उद्घाटन आगामी 15 अक्टूबर 2026 को पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक (GM) रामाश्रय पांडेय द्वारा किया जाना प्रस्तावित है।


हालांकि, उद्घाटन से ठीक पहले इस महत्वाकांक्षी परियोजना में टेंडर और आवंटन प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले में ठेकेदारों का दूसरा हल्का रेलवे मंत्री को शिकायत के लिए तैयारी में जुट गया है।

​पारंपरिक ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने और नियमों की अनदेखी?:- सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेनिंग सेंटर में फर्नीचर, कंप्यूटर व डिजिटल सिस्टम और अन्य आवश्यक उपकरणों की स्थापना में रेलवे के पारंपरिक ठेकेदारों को ही लाभ पहुंचाया गया है। आरोप है कि रेलवे प्रशासन को नियमानुसार अपने स्तर पर टेंडर डिमांड और शर्तें तैयार करनी थीं, लेकिन इसके बजाय सेंटर प्रबंधन द्वारा ठेकेदारों को अपने चेंबर में बैठाकर टेंडर प्रक्रिया पूरी करवाई गई।


इतना ही नहीं, खुली निविदा (Open Tender) की निष्पक्ष प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए पिछले कुछ महीनों के दौरान कोटेशन के आधार पर भी चहेते ठेकेदारों को काम बांटने की बात सामने आई है। इस तरह की कार्यप्रणाली से पूरी निविदा प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

अब उदयपुर जाने की मजबूरी से मिलेगी राहत:- उल्लेखनीय है कि अब तक पश्चिम रेलवे जोन के विभिन्न विभागों के रेल कर्मचारियों व अधिकारियों को प्रशिक्षण के लिए उदयपुर (राजस्थान) स्थित ट्रेनिंग सेंटर जाना पड़ता था। उज्जैन में इस जोनल ट्रेनिंग सेंटर के शुरू हो जाने से पश्चिम रेलवे के कर्मचारियों को स्थानीय स्तर पर ही सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ विश्वस्तरीय प्रशिक्षण मिल सकेगा, जिससे उनके समय और संसाधन दोनों की बचत होगी।
​जहां एक ओर जोनल ट्रेनिंग सेंटर की शुरुआत से रेल कर्मचारियों के प्रशिक्षण में बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। वहीं दूसरी ओर टेंडर आवंटन में सामने आई कथित अनियमितताओं ने उद्घाटन से पहले ही प्रशासनिक हलकों में चर्चा गरम कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.