Logo
ब्रेकिंग
जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित ​आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 42 पेटी अवैध शराब के साथ तुफान गाड़ी जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार रतलाम में पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् का 24वाँ ज़ोनल अधिवेशन 25 को...., पुरानी पेंशन और 8वें वेतन आ... रेलवे में लाखों का ऐसा मेंटेनेंस और डेवलपमेंट, 15 दिन पहले लगे ब्लॉक धंसे, मटेरियल तो माशाअल्लाह, अफ... स्वच्छता ही सेवा' का निकला दम: 2 अक्टूबर बीतते ही रेलवे ग्राउंड में पसरा कचरा और गंदगी का अंबार- देख... जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज....4 अक्टूबर तक विभिन्न वर्गों के मुकाबलें, वुडन कोर्ट पर भिड़ेंग... रतलाम में 'सेवा यात्रा' का फीका स्वागत: मंच और होर्डिंग से दूरी, नदारद दिखे युवा मोर्चा के 'झांकीबाज... मजदूर संघ के रक्तदान शिविर में 111 यूनिट रक्तदान, डीआरएम ने कहा- 'मैंने अब तक 15 बार रक्तदान किया, ... रतलाम रेल मंडल: CCTS पदोन्नति सूची पर घमासान जारी; रिव्यू के बाद नई सूची से 12 और नाम जुड़े, फिर भी ... लोको पायलट ने मजदूर संघ कार्यालय में जताया आभार....पालनपुर से 40 लोको पायलट पुनः रतलाम मंडल स्थानांत...

​आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 42 पेटी अवैध शराब के साथ तुफान गाड़ी जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़ जंक्शन-18

​रतलाम। आबकारी विभाग की टीम ने अवैध मदिरा परिवहन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 4 अक्टूबर को मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने धामनोद से रतलाम मार्ग पर स्थित डेलनपुर टोल के पास सघन तलाशी अभियान चलाया। इसमें कुल 42 पेटी शराब जब्त की गई। मामले में विस्तृत जांच की जा रही है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी (रतलाम) प्रकाश चंद्र केरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से अवैध शराब परिवहन की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। इसके आधार पर आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अर्पित पंड्या सहित टीम ने धामनोद से रतलाम मार्ग पर स्थित डेलनपुर टोल के पास सघन तलाशी अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान टीम ने एक फ़ोर्स तूफान गाड़ी (रजिस्ट्रेशन नंबर GJ09 BM 2538) को रोककर तलाशी ली। वाहन से कुल 42 पेटी अवैध शराब जब्त की गई। जिसमें ​22 पेटी माउंट्स 6000 बियर, 10 पेटी बोल्ट बियर तथा ​10 पेटी प्लेन शराब जब्त की है।

​जब्त की गई शराब और वाहन की अनुमानित कुल कीमत लगभग 11,45,000 रुपए आंकी गई है। इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है।

केरवार ने कहा कि यह अवैध शराब कहाँ से लाई जा रही थी और कहाँ भेजी जानी थी। इस संबंध में विवेचना की जा रही है। जांच पूरी होते ही आगे का खुलासा किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.